Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: तपिश बढ़ी, मार्च में 40 डिग्री पर पहुंच सकता पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 26 Mar 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 11:25 PM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो तापमान मार्च में 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। अप्रैल में सामान्य औसतन तापमान 37.7 डिग्री होता है।

विज्ञापन
Weather Update: Heat increased, mercury may reach 40 degrees in March
धूप से बचाव करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
बादलों के हटते ही धूप की तपिश बढ़ गई है। दोपहर में सड़कों से गुजरते वक्त लोगों को आंच जैसी महसूस हुई। मार्च में ही पारा अप्रैल के सामान्य औसत तापमान 37.7 डिग्री को पार करके 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।


अचानक पारा के ऊपर चढ़ने से देर से बोई गई गेहूं समेत अन्य फसलों के दाने छोटे हो सकते हैं जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं से राहत मिलेगी लेकिन तापमान बढ़ता रहेगा। मार्च के बचे चार दिनों में मई के सामान्य औसत तापमान 40.1 डिग्री तक पारा उछाल मार सकता है। उन्होंने बताया कि तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। किसान फसलों को पानी न दें। तेज हवा से फसलें गिर सकती हैं।
Trending Videos
Weather Update: Heat increased, mercury may reach 40 degrees in March
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि देर से बोई गई गेहूं, मटर, मसूर आदि फसलों के फूल जल्दी झड़ सकते हैं। साथ ही दानों में गर्मी से सिकुड़न आ सकती है।

तापमान
अधिकतम- 37.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 15.4 डिग्री सेल्सियस
 
Weather Update: Heat increased, mercury may reach 40 degrees in March
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
चार दिन में 5.4 डिग्री बढ़ा तापमान
गर्मी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। चार दिनों में 5.4 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Heat increased, mercury may reach 40 degrees in March
कानपुर में गर्मी - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान (कानपुर)
23 मार्च-32.4 डिग्री
24 मार्च-33.2 डिग्री
25 मार्च-35.2 डिग्री
26 मार्च-37.8 डिग्री

 
विज्ञापन
Weather Update: Heat increased, mercury may reach 40 degrees in March
कानपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
अन्य जिलों का अधिकतम तापमान
बांदा- 39.2 डिग्री
हमीरपुर- 40.6 डिग्री
हरदोई- 38 डिग्री
झांसी- 41.1 डिग्री
लखनऊ- 39.2 डिग्री
प्रयागराज- 41.6 डिग्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed