फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कई शहरों में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 16 की मौत

Sun, 10 May 2020 05:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
weather report today, weather department news, rain in these cities of UP, two died due to lightning
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मई महीने के 10 दिन बीतने के बावजूद यूपी में भीषण गर्मी का दौर अभी दूर है। रविवार को यूपी के कानपुर समेत हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, औरैया आदि शहरों में दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। दिन में अचानक अंधेरा छा गया। कई जिलों में आंधी-बारिश शुरू हो गई।

  
बिजली गिरने से किसान की मौत, साथी घायल
इटावा में आंधी पानी के बीच बिजली गिरने से वैदपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई और दूसरा गंंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सा विवि सैफई में भर्ती कराया गया है।

पेड़ की डाल टूटकर गिरने से किसान की मौत
घाटमपुर के बीछीपुर (रेउना) गांव में रविवार शाम आई तेज आंधी में पेड़ की डाल टूटकर एक किसान के ऊपर गिर गई। उसे गंभीर हालत में सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज आंधी मेें छत से गिरकर महिला की मौत
झींझक में रविवार शाम मंगलपुर थाना के मलिगांव निवासी रामबाबू की पत्नी शारदा (45) अपने घर की छत पर कंडे उठा रही थी। तभी तेज आंधी आने से वह छत से नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने शारदा को मृत घोषित कर दिया।

भूसा भर रही महिला के ऊपर गिरी पेड़ की डाल, मौत
फतेहपुर के बिंदकी में भूसा भरने गई महिला के ऊपर अचानक आम के पेड़ की डाल गिर जाने से वह उसमे दब कर घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्नाव जिले में आंधी-बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

हमीरपुर जिले के नारायच गांव में वाजिद अली (60) छत पर लेटे थे। तेज तूफान आने से अपनी छत से दूसरे की छत पर उड़कर गिर गए। साथ ही उनके ऊपर से टीन शेड गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौदहा सीएचसी से हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

डाल टूटने और पेड़ पलटने से दो की मौत, वृद्धा जिंदा जली
हरदोई में रविवार शाम आई तेज आंधी के दौरान तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सांडी में पेड़ की डाल गिरने से किशोरी की तो लोनार कोतवाली क्षेत्र में पेड़ उखडऩे से युवक की मौत हो गई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में ही आग लगने की घटना और आंधी में आग की फैल जाने में वृद्धा जिंदा जल गई।
weather report today, weather department news, rain in these cities of UP, two died due to lightning
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन में घने बादल छा गए और धूल भरी आंधी से साथ तेज बारिश होने लगी। 
 
weather report today, weather department news, rain in these cities of UP, two died due to lightning
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में तेज आंधी आने से जनपद की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कटी पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। हमीरपुर में बादल छाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report today, weather department news, rain in these cities of UP, two died due to lightning
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में दोपहर बाद तेज आंधी शुरू हो गई। आसमान में अचानक घने बादल छा गए।


 
विज्ञापन
weather report today, weather department news, rain in these cities of UP, two died due to lightning
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के कुछ हिस्से में बादल छाए हुए हैं जबकि मुख्यालय में आसमान साफ है। सुबह मऊ थाना क्षेत्र के सुहेल गांव में बारिश के साथ बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed