फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भीषण ठंड, कई शहरों में बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 09 Jan 2020 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
weather report,  rain in cities of UP, weather department prediction
ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई गलन - फोटो : अमर उजाला
अरब सागर से उठी हवाओं के जरिए आए बादलों से प्रदेश के मध्य और उत्तर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रोें में तड़के चार बजे से लेकर दिन में 11 बजे के बीच रुक-रुककर 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहा। गुरुवार को फिर से बारिश की संभावना है।
weather report,  rain in cities of UP, weather department prediction
ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई गलन - फोटो : अमर उजाला
ठंड के सीजन में पहली बार ऐसा हुआ कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आने की वजह से पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
weather report,  rain in cities of UP, weather department prediction
ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई गलन - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय बारिश के साथ हवा की रफ्तार भी 5.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन में बारिश ने पारे को गिराया तो रात में बादलों की वजह से तापमान बढ़ गया। एक दिन और इसी तरह की स्थिति रहने के बाद शुक्रवार से लेकर रविवार तक सुबह शाम घना कोहरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report,  rain in cities of UP, weather department prediction
ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई गलन - फोटो : अमर उजाला
तापमान में भी कमी आ सकती है। अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को फिर बारिश संभव है। इस जनवरी में ठंड की पहली बारिश है। पिछले वर्षों में भी जनवरी अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। भीतरगांव में ओलावृष्टि हुई। भीषण ठंड से छोटे-छोटे पक्षियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
weather report,  rain in cities of UP, weather department prediction
ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई गलन - फोटो : अमर उजाला
जनवरी में हो चुकी है 105 मिमी बारिश
जनवरी के मौसम में पिछले वर्षों में भी जमकर बारिश हुई है। 2014 में सबसे ज्यादा 105.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। उस समय एक दिन में 18 जनवरी को 67.2 मिमी बारिश हुई थी। इसी तरह 2012 में पूरे महीने में 56.8 मिमी बारिश हुई और एक दिन में दो जनवरी को 44.2 डिग्री सेल्सियस बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed