{"_id":"5ef4a1828ebc3e42d214c79d","slug":"weather-report-of-uttar-pradesh-weather-department-prediction-rain-in-these-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
Thu, 25 Jun 2020 07:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश से पहले दिन में छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक 12.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उड़ीसा में एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होने की वजह से अगले 48 घंटों में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र सहित अन्य जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।
बारिश के बाद का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसूनी बारिश का सिलसिला काफी तेज रहेगा। कम समय में भारी बारिश का आकलन किया गया है। मानसूनी बारिश की शुरुआत तीन दिन पहले हो चुकी है। अगले दिन सुबह 8 बजे तक यदि 18 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश होती है तो मानसून का पहला दिन काफी सफल माना जाएगा।
बारिश से पहले छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि अगले 48 घंटे में 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं से बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह पारा 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह आज के दिन के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मानसून आने से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
रात के समय बादल होने की वजह से उमस अधिक रही और तापमान में 2 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के समय नमी की मात्रा में 37% की बढ़ोतरी के साथ नमी 97% रिकार्ड की गई।