फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का मौसम: गर्मी और उमस ने किया परेशान, देर रात तक तेज आंधी के साथ इन शहरों में बारिश की संभावना

Fri, 16 Jul 2021 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update: Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा आदि में तापमान अधिक होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। देर रात तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। हवाओं का दबाव न बन पाने के कारण कानपुर समेत आसपास के परिक्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। शनिवार से बारिश की उम्मीद है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से गंगा के मैदानी इलाकों पर बादलों की श्रृंखला बन जाएगी। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाएं चलेंगी, जो बारिश लाएंगी। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.2 डिग्री बढ़कर 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस वजह से उमस भरी गर्मी रही। 


 
Weather Forecast Update: Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी बादलों की श्रृंखला उड़ीसा की तरफ है। एक-दो दिन में यह गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर आ जाएगी। इससे यहां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन जाएगा।

 
Weather Forecast Update: Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बारिश शुरू हो जाएगी। इस वक्त विभिन्न क्षेत्रों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद कानपुर और इसके आसपास के शहरों चित्रकूट, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, कन्नौज में झमाझम बारिश के आसार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update: Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
तापमान
अधिकतम तापमान-36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-28.8 डिग्री सेल्सियस



 
विज्ञापन
Weather Forecast Update: Weather news, Monsoon in up, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ सालों में जुलाई में बारिश 
8 जुलाई 2021-40 मिमी
6 जुलाई 2020-157.4 मिमी
8 जुलाई 2019- 44.6 मिमी
5 जुलाई 2017-112.2 मिमी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed