{"_id":"60a272d7ea030f0a64370b20","slug":"weather-forecast-update-today-in-up-latest-news-cyclone-tauktae-rain-alert-cyclone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: चक्रवाती तूफान ताउते की दस्तक, घने बादल और तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चक्रवाती तूफान ताउते की दस्तक, घने बादल और तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, विभाग ने जारी की चेतावनी
Tue, 18 May 2021 04:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 May 2021 04:34 AM IST
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान ताउते ने कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में भी दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से सुबह से ही कानपुर सहित आसपास के जिले उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन में घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बता दें कि देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मंगलवार से तीन दिन तक आंधी-पानी के संकेत मिल रहे हैं। सीएसए के मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट जारी कर दिया है, कि कटी फसल को इकट्ठा कर लें। वहीं तेज बारिश में पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया है। मंगलवार, बुुधवार और गुरुवार को 15-20 मिमी तक बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ताउते सोमवार रात तक गुजरात के तट पर पहुंचेगा। इसके असर से विभिन्न राज्यों में तेज बारिश होगी।
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर परिक्षेत्र में सोमवार सुबह से इसका असर दिखाई देने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की रफ्तार अलग-अलग क्षेत्रों में 30 से 35 किमी के बीच है। सीएसए के मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी कटी और खुली पड़ी फसलों का भंडारण कर लें। सोलर सिस्टम को भी तेज हवाओं से सुरक्षित कर लें।
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि तूफान से पेड़ों के उखड़ने, तार गिरने, संचार व्यवस्था में व्यवधान होने की आशंका है। चक्रवात के आंतरिक रिंग मेें हवा की रफ्तार दो सौ किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में वाहन चालक तूफान के दौरान खास सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में कई दिनों से लगातार आसमान में बादल छाए रहे। जिससे गर्मी से राहत रही। वहीं सोमवार को दोपहर में अचानक बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से लोग बचते नजर आए। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव था। वहीं फर्रूखाबाद में भी मंगलवार को आसमान में सुबह से घने बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। दिन में धूप से गर्मी व शाम को मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
ताउते का मतलब चिल्लाने वाली छिपकली
सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि ताउते का मतलब तेज आवाज निकालने वाली छिपकली होता है। चक्रवाती तूफान को यह नाम म्यांमार ने दिया है। बर्मी भाषा में इसे गैको भी कहते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के मौसम चेतावनी केंद्र चक्रवात का नामकरण करते हैं। संगठन के एशिया और प्रशांत पैनल ऑन ट्रॉपिकल साइक्लोन (पीटीसी) के 13 सदस्य में भारत भी है।
सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि ताउते का मतलब तेज आवाज निकालने वाली छिपकली होता है। चक्रवाती तूफान को यह नाम म्यांमार ने दिया है। बर्मी भाषा में इसे गैको भी कहते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के मौसम चेतावनी केंद्र चक्रवात का नामकरण करते हैं। संगठन के एशिया और प्रशांत पैनल ऑन ट्रॉपिकल साइक्लोन (पीटीसी) के 13 सदस्य में भारत भी है।