फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण रोकने का नया तरीका, नगर निगम और जलकल विभाग को जिम्मेदारी

Sat, 18 Nov 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
water sprinkling on roads and trees to stop pollution
पानी का होता छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कानपुर में शुक्रवार से पेड़ों और सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू हो गया है। छिड़काव की जिम्मेदारी नगर निगम, जलकल विभाग और अग्निशमन विभाग को सौंपी गई है।दिल्ली की तरह शहर में भी धूल, कूड़े में आग लगाने, धुआं आदि की वजह से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़कर 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा हो गया था।


नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदूषण रोकने के आदेश दिए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह को पत्र भेजकर निर्देश दिए।
water sprinkling on roads and trees to stop pollution
सड़क पर होता पानी का छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
सड़कों की सफाई, पानी छिड़काव, किसी भी दशा में शहर के किसी भी मोहल्ले में कूड़ा अथवा अन्य पदार्थ खुले में न जलने देने, सड़कों के कच्चे किनारों पर पानी छिड़कवाने, वाहनों का ठहराव रोकने के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्माण सामग्री का खुले में भंडारण पूर्णतया प्रतिबंधित करने के लिए कहा गया है।
water sprinkling on roads and trees to stop pollution
पानी का होता छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता (सिविल), स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी, रबिश विभाग के प्रभारी, वर्कशॉप के प्रभारी, प्रोजेक्ट सेल के प्रभारी अभियंता और पर्यावरण अभियंता को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शुक्रवार से इसका पालन भी शुरू हो गया। अग्निशमन विभाग ने भी नानाराव पार्क, बाल्मीकि उपवन में पेड़ों और मैदान में पानी का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
water sprinkling on roads and trees to stop pollution
पानी छिड़कने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
टैंकरों के माध्यम से मोतीझील परिसर, किदवई नगर, बर्रा-2, जूही, संजय वन रोड, हमीरपुर रोड, म्योर मिल से परेड, नवीन मार्केट, लैंडमार्क के पीछे वाली रोड, विजयनगर चौराहे से जरीब चौकी तक आदि सड़कों और पेड़ों पर 25 टैंकर पानी डलवाया गया है। 
आरपीएस सलूजा, महाप्रबंधक, जलकल विभाग 
 
विज्ञापन
water sprinkling on roads and trees to stop pollution
डेमो
पानी छिड़काव वाहन (स्प्रिंग्लर) से फजलगंज, विजय नगर क्षेत्र की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया है। प्रदूषण जब तक कम नहीं होता तब तक छिड़काव जारी रहेगा।
वीके सिंह, उद्यान अधीक्षक, नगर निगम ​​
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed