फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1200 अपराधियों को मार गिराया गया 800 प्रदेश छोड़कर भाग गए, जेल के अन्दर वाले बाहर आने से डर रहे-योगी

Sat, 18 Nov 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
Preventing Industrialization of Crime is my Preference:Yogi
कानपुर में सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए अपराध के औद्योगीकरण को रोकना ही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उनके सात माह के कार्यकाल में प्रदेश भर के 1200 अपराधियों को मार गिराया गया है।
Preventing Industrialization of Crime is my Preference:Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
आठ सौ से ज्यादा अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं और इतने ही अपराधियों ने अलग अलग स्थानों पर सरेंडर कर दिया है। एक हजार से ज्यादा अपराधियों को पकड़कर जेल में बंद कराया गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहाकि प्रदेश में भयमुक्त माहौल देने के लिए अपराधियों को ठिकाने लगाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।
Preventing Industrialization of Crime is my Preference:Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सपा और बसपा की सरकारों में जेल अपराधियों के लिए ऐशगाह थीं। अपराधियों को शह दी गई और अपराध का औद्योगीकरण किया गया। सभी जानते हैं कि ऐसा किन लोगों ने किया। अब जेलों का माहौल पहले जैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Preventing Industrialization of Crime is my Preference:Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
अपराधी जेल जाने से डर रहे हैं। जो जेल में हैं वे बाहर आने से डर रहे हैं। उन्हें भय है कि जेल से बाहर आकर अपराध किया तो उनका एनकाउंटर हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अपराधी प्रदेश छोड़कर भागेंगे और दूसरे राज्यों के उद्यमी यहां उद्योग लगाने आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed