फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून पर कानपुर में हिंसा, 1500 पर एफआईआर, पहचान के बाद 12 उपद्रवी गिरफ्तार, 25 हिरासत में

Sun, 22 Dec 2019 01:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Violence in Kanpur on Citizenship Amendment Act
सपा नेता इरफान सोलंकी और अमिताभ बाजपेयी के आने के बाद भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून पर कानपुर में यतीमखाना के पास हुए बवाल में पुलिस ने देर रात बेकनगंज थाने में 1500 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

 
Violence in Kanpur on Citizenship Amendment Act
हिंसा के बाद पहुंची आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस हिंसा करने वालों की तलाश कर रही है। वीडियो फुटेज की मदद से उनकी शिनाख्त जारी है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि बेकगनंज इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपद्रवियों पर हत्या का प्रयास, सेवन सीएलए, लूट, बलवा, सरकारी संपत्ति नष्ट करने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।

 
Violence in Kanpur on Citizenship Amendment Act
पुलिस पर पेट्रोल बम से हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। टीमें दबिश दे रही हैं। अधिक उपद्रव मचाने वालों पर रासुका लगेगी। वहीं जो सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी आरोपियों से ही की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सौ से अधिक वीडियो जुटाए गए हैं। दो टीमें वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की शिनाख्त कर रही हैं। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence in Kanpur on Citizenship Amendment Act
पथराव, फायरिंग और फूंके वाहन - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू लगा तो खैर नहीं
लगातार दो दिनों तक हिंसा होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के सामने हालात सामान्य करना चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस बल पर्याप्त है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि भीड़ पर कार्रवाई जारी है। अगर फिर भी उपद्रवी नहीं माने तो कर्फ्यू लगाया जाएगा। उसके बाद उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Violence in Kanpur on Citizenship Amendment Act
उपद्रवियों को जो मिला उसमें लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद में फंसे लोगों को पुलिस ने निकाला
हिंसा के वक्त यतीमखाना स्थित मस्जिद में आठ-दस लोग फंस गए थे। इसमें कई छोटे बच्चे भी थे। वहीं दुबके बैठे रहे। रात करीब आठ बजे काजी ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। तब एसएसपी व डीएम के आदेश पर सभी को बाहर निकाल उनको घर भेजा गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed