{"_id":"5dfcf4ff8ebc3e87ce3eac44","slug":"violence-erupted-in-kanpur-after-speech-from-maulana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: मौलाना के भाषण के बाद भड़की हिंसा, उर्दू में पांच मिनट बोला फिर भीड़ हुई बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: मौलाना के भाषण के बाद भड़की हिंसा, उर्दू में पांच मिनट बोला फिर भीड़ हुई बेकाबू
Fri, 20 Dec 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
मौलाना के भाषण के बाद भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हिंसा भड़काने में एक बाहरी मौलाना की मुख्य भूमिका रही। उसने बाबूपुरवा ईदगाह मस्जिद में नमाज के बाद चार-पांच मिनट भड़काऊ भाषण दिया। भाषण खत्म होने के तुरंत बाद हजारों लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। फिर पुलिस के पहुंचते ही पथराव कर दिया। कुछ ही मिनट में हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने मौलाना की तलाश शुरू कर दी है।
वाहनों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा के बाद देर शाम हालात थोड़े सामान्य हुए। बाबूपुरवा से लेकर शहर के सभी संवेदनशील इलाके छावनी में तब्दील हो गए हैं। देर शाम एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी बाबूपुरवा थाने पहुंचे। यहां पर क्षेत्रीय लोगों से जब पूछताछ की तो पता चला कि ईदगाह मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज अदा कर रहे थे।
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
नमाज खत्म होने बाद एक मौलाना ने सभी को संबोधित किया। उसने उर्दू में उकसाने वाला भाषण दिया। फिर अधिकतर लोगों ने उसकी हां में हां मिलाया और सड़क पर निकल पड़े। जानकारी होने पर सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता समेत सर्किल का फोर्स पहुंचा। समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। एडीजी ने बताया कि मौलाना की पहचान की जद्दोजहद शुरू कर दी गई है। दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर किया तेजाब से हमला
- फोटो : अमर उजाला
अभी शहर में है मौलाना
भीड़ को भड़काने के बाद मौलाना मौके से निकल गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी मौलाना समेत उसके कुछ लोग शहर में ही हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से भी उसको ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस ने शहर के आसपास के सभी टोल प्लाजा के फुटेज भी मांगे हैं।

पुलिस को उपद्रवियों ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा के लिए हो रही फंडिंग
सूत्रों के मुताबिक इस मौलाना की तरह से 20-25 लोग शहर आए थे। ये तीन चार दिन से शहर में ही थे। ये शहर-शहर जाकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को कानपुर में साजिश के तहत इन लोगों ने अपने मकसद को अंजाम दिया। आशंका है कि कानपुर समेत अन्य शहरों में हो रही हिंसा के लिए बाहर फंडिंग की जा रही है।