{"_id":"5a6caf534f1c1b7f268b6a41","slug":"vintage-car-rally-in-kanpur-on-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: इन सभी ने 'मुड़-मुड़कर देखा' पुराना जमाना तो आप क्यों पीछें रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: इन सभी ने 'मुड़-मुड़कर देखा' पुराना जमाना तो आप क्यों पीछें रहें
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में विंटेज कार रैली
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
गणतंत्र दिवस के मौके पर 'विंटेज एंड क्लासिक कार' क्लब कानपुर की ओर से विंटेज कार रैली निकाली गई। यह रैली जेके मंदिर के सामने से शुरू होकर गौर हरि सिंहानिया संस्थान के मैदान में जाकर रुकी।
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में विंटेज कार रैली
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
पुराने जमाने की कारें जब सड़कों पर उतरीं तो हर कोई टकटकी लगाकर देखता ही रह गया। लोग मुड़-मुड़ कर कारें देखते रहे। सेल्फी लेने से भी नहीं चूके। लंबरेटा स्कूटर के पहले मॉडल और 70 साल पुरानी बुलेट ने भी रैली की शोभा बढ़ाई।
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में विंटेज कार रैली
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
जेके ग्रुप के अभिषेक सिंहानिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शहर की 20 से अधिक पुरानी कारें शामिल हुईं। रैली में क्लब के अध्यक्ष एस तारिक इब्राहिम, एम जैन, संजीव कपूर, विवेक निगम, राघेंद्र जीत सिंह, याशिर इब्राहिम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की इकलौती ‘हंटिंग सैलून’ शहर में
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में विंटेज कार रैली लॉम्बरेटा स्कूटर ले गए आए प्रतिभागी
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
जेके घराने के अभिषेक सिंहानिया भी परिवार के साथ चार विंटेज कारों को लेकर पहुंचे। इसमें रॉल्स रॉयस की फैंटम वन (हंटिंग सैलून), इसी कंपनी की 1922 की मॉडल सिल्वर घोस्ट भी रही।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में विंटेज कार रैली
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
अभिषेक ने बताया कि रॉल्स रॉयस ने 1925 में ‘फैंटम वन’ मॉडल कार के सिर्फ दो मॉडल बनाए थे। इसमें से सिर्फ एक कार ही बची है, जो उनके पास है। इस कार को शिकार के लिए प्रयोग करने के लिए बनाया गया था। इसलिए इसे हंटिंग सैलून नाम से भी जाना जाता है। कार की खासियत है कि इसमें पीछे की सीट बिस्तर भी बन जाती है। पिछली सीट के पास भी स्पीड मीटर लगा है।