फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में गंगा निर्मल नहीं हुई तो प्रयागराज में कैसे होंगीः सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 27 Jan 2018 08:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in iit kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कानपुर में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। अगर यहां गंगा निर्मल नहीं हुईं तो  2019 में प्रयागराज (इलाहाबाद) में लगने वाले कुंभ में हम चाहकर भी गंगा को स्वच्छ नहीं रख सकते। मुख्यमंत्री ने चमड़ा उद्योग वालों से कहा कि वह तकनीक की मदद से जीरो लिक्चिड डिस्चार्ज की प्रक्रिया शुरू करें ताकि गंगा को निर्मल रखा जा सके।

 
cm yogi in iit kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने आईआईटी कानपुर के उन पूर्व छात्रों पर भी निशाना साधा जो मौजूदा समय में शासन में अधिकारी हैं। बोले, जब मैंने सत्ता संभाली तो उस वक्त केंद्र की किसी भी योजना में प्रदेश के शहरों की भूमिका शून्य थी। स्मार्ट सिटी जैसे योजना में हमारे शहरों का चयन नहीं होता था। मैंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन मुझे पता लगा कि अधिकारियों के पास कोई प्लान ही नहीं है। यह हालत तब है जब शासन के ज्यादातर अधिकारी आईआईटी कानपुर से पढ़े लिखे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएएस सौरभ चंद्रा, प्रमुख सचिव, पर्यटन अवनीश अवस्थी का नाम भी लिया।
 

फरवरी के बाद कानपुर-बुंदेलखंड में रहेगी पानी की समस्या 

cm yogi in iit kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें चिंता है कि फरवरी के बाद कानपुर और बुंदेलखंड में पानी की गंभीर समस्या होगी। कहा कि यूपी से सटे नेपाल में खूब बारिश होती है लेकिन यहां बादल आकर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वह कृत्रिम बारिश कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम का अनुसरण करें आईआईटीयंस 

cm yogi in iit kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को धार्मिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए। इससे ज्ञान की वृद्घि होती है। उन्होंने आईआईटीयंस को श्रीराम का अनुसरण करने के लिए कहा। बोले, श्रीराम ने जब रावण पर विजय हासिल की थी तो लक्ष्मण ने उन्हें लंका पर राज करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन श्रीराम ने अपनी जन्मभूमि को छोड़कर कहीं और राज करने से मना कर दिया था। योगी आदित्यनाथ ने आईआईटीयंस से कहा कि आप लोग पढ़ते यहां हो लेकिन अपने कदम पहाड़ों की तरफ कर लेते हो। ऐसी स्थिति में आप लोग श्रीराम की बातों को याद रखिएगा।
 
विज्ञापन

ये भी बोले मुख्यमंत्री 

cm yogi in iit kanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं है। आईआईटी को इसके लिए मदद करनी चाहिए। 
- उत्तर प्रदेश में एमएसएमई की स्थिति अन्य प्रदेशों की अपेक्षा काफी बेहतर थी लेकिन पिछली सरकारों ने छोटे और लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन नहीं दिया। सभी निराश थे।
- अधिकारियों के पास एमएसएमई विकास को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं थी। अब उसमें सुधार किया जा रहा है।
- 70 साल में किसी ने क्यों नहीं सोचा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी चीजें जरूरी हैं।
- हम प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते।
- युवा पढ़ाई करने के बाद नौकरियों के पीछे न भागें।
- हमने यूपी दिवस मनाया प्रदेश के विकास के लिए। यह उत्सव नाच और गानों का नहीं था।
- मेरे कपड़े देखकर लोग मुझे श्रीराम के बारे में पूछते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed