पुराने जमाने की हसीनाओं (कारों) ने लोगों का दिल जीत लिया। कानपुर बिठूर गंगा महोत्सव के मौके पर निकाली गई विटेंज कार रैली में इन कारों का जलवा दिखा। जिसने भी इन्हें देखा, निहारता ही रह गया।
2 of 10
कानपुर में विंटेज कार रैली
एनआरआई सिटी में रविवार दोपहर एक के बाद एक इन कारों को लेकर उनके मालिक पहुंचे। वहां पहले से जमा कुछ लोग इन कारों को देखते रह गए। कार को देखते ही सवाल शुरू हो जाते थे। यह कब की है। इसका मालिक कौन है। कहां से खरीदी। एवरेज कितना है।
3 of 10
कानपुर में विंटेज कार रैली
कार मालिक लोगों के सवालों का जवाब बड़े आराम से देते दिखे। बच्चे, जवान, बूढ़े हर कोई अपनी पसंद की कार के सामने खड़ा होता और स्माइल के साथ सेल्फी लेने में जुट जाता। आम हो या खास ज्यादातर लोगों ने इन कारों में बैठकर अपनी हसरत पूरी की।
4 of 10
कानपुर में विंटेज कार रैली
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी गरिमा अपनी बेटियों के साथ रोल्स रॉयस में बैठे। एनआरआई सिटी से बिठूर गंगा महोत्सव को निकली रैली को आईजी आलोक सिंह और जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दस कार थीं।
5 of 10
कानपुर में विंटेज कार रैली
इस दौरान बिठूर गंगा महोत्सव समिति के सचिव नीरज श्रीवास्तव, विनायक श्री और अन्य लोग मौजूद रहे। रैली बिठूर में नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में पहुंची। वहां नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अब हर साल विंटेज कार रैली प्रशासन के साथ मिलकर निकाली जाएगी।