फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी कातिल बहू की: 'तुम स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड है या नहीं, शादी क्यों नहीं की', इन बातों से विशाल बना कातिल!

Thu, 10 Sep 2026 09:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 09:57 PM IST
सार

बहू शालू ने विशाल को ससुर की हत्या के लिए राजी करने के लिए एक सोची-समझी चाल चली थी। शुरुआत में विशाल केवल 'गुड मॉर्निंग' और 'गुड नाइट' के मैसेज भेजता था, जिसका शालू जवाब नहीं देती थी। लेकिन करीब तीन महीने पहले शालू ने सुनियोजित तरीके से बातचीत शुरू की।

विज्ञापन
Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

यूपी के कानपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में पुलिस की जांच में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ता बहू शालू और हत्या को अंजाम देने वाले विशाल गौतम व राजकिशोर को जेल भेज दिया है। अब पुलिस के हाथ शालू और मुख्य हत्यारोपी विशाल के बीच की व्हाट्सएप चैट्स लगी हैं, जिनसे पता चलता है कि हत्या की यह खौफनाक साजिश तीन महीने पहले ही रचनी शुरू कर दी गई थी।


 

Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat
बहू शालू - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्सएप चैट से खुला साजिश का राज
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा रिकवर की गई चैट्स से खुलासा हुआ है कि शालू ने विशाल को ससुर की हत्या के लिए राजी करने के लिए एक सोची-समझी चाल चली थी। शुरुआत में विशाल केवल 'गुड मॉर्निंग' और 'गुड नाइट' के मैसेज भेजता था, जिसका शालू जवाब नहीं देती थी। लेकिन करीब तीन महीने पहले शालू ने सुनियोजित तरीके से बातचीत शुरू की। एक रिकवर हुई चैट में शालू ने विशाल की तारीफ करते हुए लिखा, "तुम यार हो तो स्मार्ट..."। उसने विशाल से उसकी गर्लफ्रेंड और अब तक शादी न होने को लेकर भी सवाल किए। पुलिस का मानना है कि इन्ही बातों में उलझाकर शालू ने उसे हत्या के लिए तैयार किया।

Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

कई बार बदली गई हत्या की योजना
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले कारोबारी को सड़क हादसे में मारने की साजिश रची थी, लेकिन व्यस्त ट्रैफिक और पकड़े जाने के डर से यह योजना टाल दी गई। इसके बाद सोते समय तकिए से मुंह दबाकर हत्या का प्लान बनाया गया। हालांकि, शनिवार की रात जब विनीत मिनोचा अपने कमरे को लॉक करने लगे, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और धारदार हथियारों से डेढ़ दर्जन से अधिक वार कर उनकी नृशंस हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat
बहू शालू - फोटो : अमर उजाला

सबूत मिटाने की कोशिश और पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि हत्या के बाद विशाल ने सबसे पहले शालू के साथ की गई चैट्स डिलीट की थीं। हालांकि, व्हाट्सएप कॉल लिस्ट पूरी तरह डिलीट नहीं हो सकी। पुलिस ने बातचीत के रिकॉर्ड्स और चैट्स रिकवर कर ली हैं, जिन्हें कोर्ट में मजबूत साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह भी है कि हत्याकांड वाले दिन विशाल की कारोबारी के बेटे से भी फोन पर बात हुई थी।

अब पुलिस फ्लैट की वह डुप्लीकेट चाबी बरामद करने के लिए कोर्ट से विशाल की कस्टडी रिमांड मांगने जा रही है, जिसे उसने हत्या के बाद अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दिया था।

विज्ञापन
Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat
बहू ने करवाया ससुर का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

क्या था पूरा मामला?
विनीत मिनोचा एक बड़े दवा कारोबारी थे। शनिवार देर रात जब उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू पार्टी करने गए थे, तब इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। तड़के 4:13 बजे जब वे वापस लौटे, तो कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक पूर्व कर्मचारी (विशाल) समेत दो लोग फ्लैट में घुसते और निकलते दिखे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई और पूरी वारदात का पर्दाफाश हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed