{"_id":"5b61edcf4f1c1bed5e8b6884","slug":"villagers-did-stone-pelting-on-refusal-to-cut-off-runway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: यहां तो बारिश के पानी ने बवाल करा दिया, बात हवाई पट्टी के काटने से शुरू हुई फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: यहां तो बारिश के पानी ने बवाल करा दिया, बात हवाई पट्टी के काटने से शुरू हुई फिर हुआ ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से मैथा तहसील के कई गांव में जलभराव है। जल निकासी का कोई प्रबंध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हवाई पट्टी काटकर जल निकासी का प्रबंध करना शुरु किया। इसकी जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को हवाई पट्टी काटने से रोका तो ग्रामीण नाराज हो और पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा व बवाल किया इससे दो होमर्गाड व एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना यूपी के कानपुर देहात जिले से शिवली नगर पंचायत की है। जानें आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे...
ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव की समस्या से जूझ रहे औरंगाबादए रायपुर रामगढ़ए बरियन निवादा में भीषण जलभराव है। दो दिन पहले रायपुर में ग्रामीण पानी निकलवाने की मांग को लेकर जाम लगा चुके है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे। बुधवार की सुबह एसडीएम रामशिरोमणि के निरीक्षण में कुछ ग्रामीण हवाई पट्टी काटते मिले। उन्होंने मना किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे। हेलमेट लगाए होने की वजह से उन्हें चोटें नहीं आई। इस पर एसडीएम ने पुलिस बल की मांग की। इस बीच ग्रामीणों ने शिवली.रसूलाबाद रोड पर औरंगाबाद गांव के सामने जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस बल पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ा।
हवाई पट्टी की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वाल
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच करीब 3 घंटे रसूलाबाद मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बवाल की सूचना पर शिवली इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंहए रसूलाबाद इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंहए क्यूआरटी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। सीओ रामकृष्ण ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाया वहीं उपद्रव करने वालों को खदेड़ा गया। कोतवाल शिवली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होमगार्ड जयकरन और विनोद सिपाही राममोहन पथराव में घायल हो गए हैं। पुलिस ने टूटी हुई तीन बाइकें कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर की गई कटान
- फोटो : अमर उजाला
हवाई पट्टी के आसपास के गांव में पानी निकालने को लेकर दोनों तरफ के गांव में संघर्ष की स्थिति आ गई है हवाई पट्टी के एक तरफ के गांव औरंगाबाद रायपुर के ग्रामीणों का आरोप है की हवाई पट्टी बनने से पानी रुक रहा है और जल निकासी दूसरी तरफ कम हो रही है। जिसके लिए बाउंड्रीवॉल को कई जगह से तोड़ दिया गया है। जबकि दूसरी तरफ मरहमताबाद गांव के लोगों का कहना है अगर पानी उनके गांव की ओर निकाला गया तो उनका गांव डूब जाएगा इसका असर अरशदपुर गांव समेत कई गांवों पर पड़ेगा। दोनों गांवों के ग्रामीणों में जल निकासी को लेकर आपस में तनाव है। एसडीएम राम शिरोमणि बताया कि वह बाउंड्री वाल के बगल से एक नाला खुदवा रहे हैं। जिससे किसी को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों में तीन बार जाम
मुसलाधार बारिश से गांव में हो रहे जलभराव से रायपुर औरंगाबाद रामगढ़ बरियन निवादा गांव के लोग काफी परेशान हैं। तीन दिनों में तीन बार शिवली.रसूलाबाद रोड पर ग्रामीण जाम लगा चुके हैं। सोमवार व मंगलवार को रायपुर गांव के पास और बुधवार को औरंगाबाद गांव के सामने ग्रामीणों ने जाम लगाया।
मुसलाधार बारिश से गांव में हो रहे जलभराव से रायपुर औरंगाबाद रामगढ़ बरियन निवादा गांव के लोग काफी परेशान हैं। तीन दिनों में तीन बार शिवली.रसूलाबाद रोड पर ग्रामीण जाम लगा चुके हैं। सोमवार व मंगलवार को रायपुर गांव के पास और बुधवार को औरंगाबाद गांव के सामने ग्रामीणों ने जाम लगाया।