फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड: पहली बार जय की पत्नी आई सामने, फूट फूट कर रोई फिर किया बड़ा खुलासा...

Tue, 11 Aug 2020 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Scandal: For the first time Jai's wife came in front, said we are being forcibly framed
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता ने कहा हमे जबरन घसीटा जा रहा - फोटो : amar ujala
विकास दुबे कांड में अब जय बाजपेयी की पत्नी श्वेता बाजपेई सामने आई हैं। श्वेता का कहना है कि मेरे पति को जबरन फंसाया जा रहा है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। हमारे परिवार को इस मामले में घसीटा जा रहा है। मेरे पति का इन सब मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी चेक किए हैं। मेरे पति घर पर थे फिर भी उन्हें आरोपी बनाया गया। बता दें कि बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उससे जुड़े दस लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है।



Vikas Dubey Scandal: For the first time Jai's wife came in front, said we are being forcibly framed
विकास दुबे: श्वेता ने कहा मेरे पति जय का इस मामले से कोई लेना देना नहीं - फोटो : amar ujala
जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में पूछा गया है कि उनकी संपत्तियां कहां-कहां पर हैं और उनकी कितनी कीमत है। संपत्तियां अवैध रूप से कब्जाई गईं या किसी और तरीके से खरीदी गईं समेत अन्य जानकारियां भी एसआईटी ने मांगी हैं। जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री विभाग को रिपोर्ट तैयार कर सौंपने की जिम्मेदारी दी है। रजिस्ट्री विभाग को इसका भी पता करना होगा कि जय और उसके लोगों ने अगर संपत्तियां खरीदी हैं तो लगाए गए स्टांप, संपत्ति की वास्तविक स्थिति के अनुसार हैं या फिर उसमें भी घपला किया गया है। 

 
Vikas Dubey Scandal: For the first time Jai's wife came in front, said we are being forcibly framed
विकास दुबे: इस दौरान रोती रहीं श्वेता - फोटो : amar ujala
विकास दुबे को मदद पहुंचाने के आरोप में एसटीएफ के हत्थे चढ़े शहर के नए नवेले अरबपति जय बाजपेई की संपत्तियों की जांच आयकर विभाग की बेनामी विंग ने शुरू कर दी है। बेनामी विंग इनकी घोषित और अघोषित संपत्तियों की पड़ताल करेगी। अफसर इसका ब्यौरा जुटा रहे हैं। फिलहाल आर्यनगर, पनकी और स्वरूप नगर में स्थित सात संपत्तियों पर जांच केंद्रित की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Scandal: For the first time Jai's wife came in front, said we are being forcibly framed
विकास दुबे: जय को भेजा जा चुका है जेल - फोटो : amar ujala
विभागीय सूत्र बताते हैं कि पुलिस की अब तक की जांच में जय बाजपेई की अकूत संपत्तियों का जिक्र सामने आया है। एक-एक संपत्ति की प्रमाणिक तरीके से जांच की जाएगी कि इन्हें खरीदने के लिए धन कहां से आया। यह भी देखा जाएगा कि ये संपत्तियां वास्तव में जय बाजपेई की हैं या विकास दुबे की हैं। जय और इनके पारिवारिक सदस्यों के पास देश और विदेश में तीन दर्जन संपत्तियों होने की जानकारी सामने आई है।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Scandal: For the first time Jai's wife came in front, said we are being forcibly framed
विकास दुबे: जय की पत्नी बोली मेरे पति निर्दोष - फोटो : amar ujala
फिलहाल ब्रह्मनगर में छह मकान, आर्यनगर में एक अपार्टमेंट में आठ फ्लैट और पनकी में एक डयूप्लेक्स कोठी की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य संपत्तियों की जांच होगी। यह भी पता चला है कि जय और विकास दुबे का पैसा शहर के अस्पताल, होटलों और अपार्टमेंटों में लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed