फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के फरार भांजे ने कोर्ट में किया सरेंडर, बिकरू कांड में 50 हजार रुपये का है इनामी

Fri, 21 Aug 2020 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey's absconding nephew surrendered in court
विकास दुबे का भांजा शिव तिवारी - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में फरार चल रहे आरोपी अब एक-एक कर कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं। शुक्रवार को 50 हजार के इनामी बसेन, चौबेपुर निवासी आशुतोष त्रिपाठी उर्फ शिव ने पुलिस को चकमा देकर माती स्थित जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज दस्यु प्रभावित कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।


 
Vikas Dubey's absconding nephew surrendered in court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में विकास के कहने पर पुलिस टीम पर फायर करने वालों की धरपकड़ के प्रयास पुलिस कर रही है। वारदात में शामिल रहे विकास के दूर के रिश्ते का भांजा आशुतोष त्रिपाठी उर्फ शिव फरार था। पुलिस की दबिश के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ा था। पुलिस अधिकारियों ने उसकी सूचना देने या फिर उसे पकड़वाने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 
Vikas Dubey's absconding nephew surrendered in court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
लगातार पुलिस का शिकंजा कस रहा था और आशुतोष छिपता फिर रहा था। गिरफ्तारी से बचने को आरोपी आशुतोष त्रिपाठी ने कोर्ट में सरेंडर करने का पैतरा चला। पुलिस को चकमा देकर वह शुक्रवार को वह माती कोर्ट पहुंचा। दोपहर में उसने वकील के साथ स्पेशल जज दस्यु प्रभावित कोर्ट में पेश हुआ। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। कानपुर नगर के एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरेंडर करने वाले शिव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey's absconding nephew surrendered in court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey's absconding nephew surrendered in court
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
अभी तक पुलिस इस मामले में 20 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर भी कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed