फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण एवं हत्याकांड: एक बार फिर से शुरू हुई संजीत के शव की तलाश, मोबाइल बरामद नहीं मिली लाश

Fri, 21 Aug 2020 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapping scandal: Search for Sanjit's dead body started once again
एक बार फिर शुरु हुई संजीत के शव की तलाश - फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित संजीत अपहरणकांड में पुलिस ने शुक्रवार को पांडु नदी की तलहटी में शव को तलाशने के लिए पोकलैंड की मदद ली। शुक्रवार को एसपी साउथ दीपक भूकर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मशीन की मदद से शव की तलाश फिर से शुरू कर दी है।


 
Sanjit kidnapping scandal: Search for Sanjit's dead body started once again
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, संजीत का बैग व फिरौती में इस्तेमाल बैग की तलाश जारी है। एसपी साउथ ने बताया कि अपर्ह्ताओं ने संजीत का शव दो बोरियों में डाल कर पांडु नदी में फेंकने की बात कही थी। 10 दिनों तक पीएसी के गोताखोरों ने करीब 52 किमी तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन, शव का कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि  ऊंचाई से फेंकने के कारण हो सकता है कि बोरियां तलहटी में धंस गई हों। जेसीबी से नदी में तलाश कर पाना मुश्किल बताया, ऐसे में पोकलैंड की मदद लेने की बात कही है।

 
Sanjit kidnapping scandal: Search for Sanjit's dead body started once again
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सीडीआर और लोकेशन के आधार पर तय होगा राहुल का अपराध
संजीत अपहरण कांड में सबसे पहले नामजद हुए विश्वबैंक निवासी राहुल यादव से गुरुवार को एसपी साउथ दीपक भूकर ने पहली बार मुलाकात की। उन्होंने राहुल से अपने कार्यालय में घंटों पूछताछ की। उन्होंने बताया कि परिजनों ने राहुल पर भी अपर्ह्ताओं से मिले होने का शक जाहिर किया था। राहुल की सीडीआर डिटेल और 22 जून को राहुल की लोकेशन के आधार पर उसका अपराध तय होने की बात कही। सीडीआर की मदद से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि क्या राहुल ने कभी किसी भी अपर्ह्ता से फोन पर कोई बातचीत की थी। पूछताछ के बाद राहुल को घर भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjit kidnapping scandal: Search for Sanjit's dead body started once again
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला 
कानपुर के बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। 23 जुलाई की रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था।

 
विज्ञापन
Sanjit kidnapping scandal: Search for Sanjit's dead body started once again
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
उसने रतनलाल नगर में किराये पर कमरा ले रखा था। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने कमरे में लाया था। इसके बाद उसे बंधक बना लिया था। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाकर रखा था। 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी थी। इसके बाद कुलदीप शव को अपनी कार में रखकर पांडु नदी में फेंक आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed