फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड को अंजाम देने वाले 30 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट, गैंगस्टर के साथ लगेगा एनएसए

Tue, 19 Jan 2021 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Jan 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Open history sheet of 30 miscreants who carried out Bikru kand
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के साथ पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाने वाले बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। जेल में बंद 30 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। थानों की पुलिस ने यह कार्रवाई आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की है।
vikas dubey news: Open history sheet of 30 miscreants who carried out Bikru kand
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इन सभी पर गैंगस्टर के साथ एनएसए लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिकरू कांड में विकास दुबे समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए। 36 आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें चार महिलाओं और दो पुलिस कर्मियों को छोड़कर सभी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

 
vikas dubey news: Open history sheet of 30 miscreants who carried out Bikru kand
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इनमें जय बाजपेई, श्यामू बाजपेई, रामू बाजपेई, दयाशंकर अग्निहोत्री, गोपाल सैनी, उमाकांत, बाल गोविंद, शिवम, धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे, जहान यादव, राम सिंह, विष्णुपाल यादव, शिव तिवारी, विमल प्रकाश, धीरज उर्फ धीरू, अखिलेश, शशिकांत पंडित उर्फ सोनू, संजय दुबे उर्फ संजू दुबे, सुरेश वर्मा, रमेश चंद्र, मनीष उर्फ वीर, शिवम उर्फ दलाल, सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू, गुड्डन उर्फ अरविंद त्रिवेदी, राहुल पाल, नन्हे यादव, बब्लू, राजेंद्र मिश्रा, उमाशंकर बाजपेई और विपुल दुबे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Open history sheet of 30 miscreants who carried out Bikru kand
विकास दुबे और आरोपी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पुलिसकर्मियों पर अभी फैसला नहीं
बिकरू कांड में चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को भी जेल भेजा गया है। उन पर साजिश में शामिल होने समेत अन्य आरोप हैं। विभागीय कार्रवाई इन दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही है। पुलिस ने अभी इन दोनों की हिस्ट्रीशीट नहीं खोली है। एक पुलिस अफसर का कहना है कि विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद इन पुलिसकर्मियों पर गैंगस्टर, एनएसए के साथ हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Open history sheet of 30 miscreants who carried out Bikru kand
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पूरक चार्जशीट जल्द दाखिल होगी
पुलिस 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उमाशंकर और विपुल दुबे बाद में गिरफ्तार हुए थे, लिहाजा उनके खिलाफ विवेचना जारी है। वहीं मनु पांडेय की भी भूमिका की जांच जारी है। तीनों के खिलाफ चल रही जांच अंतिम दौर में है। जल्द ही पुलिस केस में इन सभी के खिलाफ पूरक चार्जशीट लगाएगी। 

बिकरू कांड में शामिल बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। सभी पर एनएसए की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरक चार्जशीट भी जल्द दाखिल की जाएगी।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed