फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: कानपुर एनकाउंटर में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिजनों का आरोप, बोले विकास दुबे को क्याें बचाया जा रहा है

Thu, 09 Jul 2020 03:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Jul 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Allegations of family of martyr CO Devendra Mishra in Kanpur encounter
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के मौत के जिम्मेदार विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकला मंदिर से पकड़ा गया है। विकास के पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिवार ने विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। शहीद देवेंद्र मिश्रा के भाई कमलाकांत मिश्रा ने कहा, 'ये गिरफ्तारी नहीं है बल्कि उसे मौत से बचाया गया है।

Vikas Dubey News: Allegations of family of martyr CO Devendra Mishra in Kanpur encounter
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

देवेंद्र मिश्रा के भाई ने बताया कि एक दिन पहले उसे फरीदाबाद में देखा गया। अगले दिन वह सुरक्षित उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच गया। फरीदाबाद से उज्जैन का रास्ता लगभग 12 घंटे का है। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या अकेले विकास दुबे या उसके गैंग ने नहीं की है। उसके साथ और दूसरे लोग भी शामिल थे, जो अबतक उसे बचाते रहे हैं। उन्हीं की सलाह पर उसने सरेंडर भी किया है। इसे मैं पकड़ना नहीं कहूंगा। असल में उसे मौत से बचाया गया है।
 

Vikas Dubey News: Allegations of family of martyr CO Devendra Mishra in Kanpur encounter
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा के परिवार ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा क्या ऐसे गिरफ्तारियां होती हैं। उन्होंने कहा विकास दुबे का नेटवर्क पुलिस से ज्यादा कैसे एक्टिव है। सारे राज्यों की पुलिस और एसटीएफ के अलर्ट रहते हुए भी वो महाकाल मंदिर पहुंच गया। वहां जाकर दर्शन की टिकट कटवाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Allegations of family of martyr CO Devendra Mishra in Kanpur encounter
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala

ये कैसे संभव है। इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो मीडिया उनके साथ थी। उन्होंने कहा मैं पुलिस पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं सीधे-सीधे तंत्र पर आरोप लगा रहा हूं। पुलिसवाले अपना काम कर रहे हैं। सभी पुलिसवालों या किसी पूरी राजनीतिक पार्टी पर आरोप लगाना गलत है। इसमें शामिल लोगों की पहचान होनी चाहिए। सभी के चेहरों से नकाब हटने चाहिए।

 

विज्ञापन
Vikas Dubey News: Allegations of family of martyr CO Devendra Mishra in Kanpur encounter
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शहीद हुए सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा 2016 के पीपीएस अफसर थे। इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर देवेंद्र कुमार सीओ बनाये गये थे। 13 जुलाई 2016 को हाथरस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हुए थे फिर सीओ का प्रमोशन मिला था। सीओ बनने के बाद गाजियाबाद में डिप्टी एसपी के तौर पर उनकी पहली तैनाती हुई थी। देवेंद्र मिश्रा 6 अगस्त 2016 से 1 अगस्त 2017 तक गाजियाबाद में तैनात रहे। गाजियाबाद जिला पुलिस से हटने के बाद गाजियाबाद पीएसी में भी पोस्टिंग रही। 11 अक्टूबर 2018 को देवेंद्र कुमार मिश्रा कानपुर में सीओ बनकर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed