फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के खजांची जय वाजपेई की पत्नी का नाम भी इस खास लिस्ट में है शामिल, हुआ एक और बड़ा खुलासा

Sat, 15 Aug 2020 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Aug 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Name of wife of Vikas Dubey treasurer Jai Bajpai is also included in this special list
विकास दुबे कांड में अब जय की पत्नी का भी आया नाम - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर विकास दुबे के खजांची जय वाजपेई, उसकी पत्नी श्वेता, भाई रजत व इनके गिरोह द्वारा खरीदी गई कई नामी-बेनामी संपत्तियों का जिक्र करते हुए अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने एक बार फिर एडीएम वित्त को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


 
Vikas Dubey: Name of wife of Vikas Dubey treasurer Jai Bajpai is also included in this special list
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता ने कहा हमे जबरन घसीटा जा रहा - फोटो : amar ujala
पत्र में सौरभ ने 16 संपत्तियों का जिक्र करते हुए जय व उसके गिरोह के लोगों द्वारा कई नामी-बेनामी संपत्तियां औने-पौने दामों पर खरीदने का आरोप लगाया है। कहा कि मकानों की रजिस्ट्रियां बाजारी मूल्य से बहुत कम मूल्य में खरीद दिखाकर स्टांप शुल्क व टैक्स की चोरी कर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया गया है।

 
Vikas Dubey: Name of wife of Vikas Dubey treasurer Jai Bajpai is also included in this special list
विकास दुबे: इस दौरान रोती रहीं श्वेता - फोटो : amar ujala
पहले भी रजिस्ट्रार व डीएम कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है लेकिन शासन-प्रशासन में गहरी पैठ के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सौरभ का यह भी कहना है कि उच्चाधिकारियों के दबाव के चलते पुलिस ने रजय व उसके भाइयों पर गैंगस्टर का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी व दबिश के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सभी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उनके फरार होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देकर बरगला रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Name of wife of Vikas Dubey treasurer Jai Bajpai is also included in this special list
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विभागीय सूत्र बताते हैं कि पुलिस की अब तक की जांच में जय बाजपेई की अकूत संपत्तियों का जिक्र सामने आया है। एक-एक संपत्ति की प्रमाणिक तरीके से जांच की जाएगी कि इन्हें खरीदने के लिए धन कहां से आया। यह भी देखा जाएगा कि ये संपत्तियां वास्तव में जय बाजपेई की हैं या विकास दुबे की हैं। जय और इनके पारिवारिक सदस्यों के पास देश और विदेश में तीन दर्जन संपत्तियां होने की जानकारी सामने आई है।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Name of wife of Vikas Dubey treasurer Jai Bajpai is also included in this special list
विकास दुबे: जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
बता दें कि इससे पहले विकास दुबे कांड में जय बाजपेयी की पत्नी श्वेता बाजपेई सामने आई थी। श्वेता का कहना था कि मेरे पति को जबरन फंसाया जा रहा है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। हमारे परिवार को इस मामले में घसीटा जा रहा है। मेरे पति का इन सब मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी चेक किए हैं। मेरे पति घर पर थे फिर भी उन्हें आरोपी बनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed