फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: विकास दुबे के मकान से दो किलो विस्फोटक और कई असलहे बरामद, पुलिस को उड़ाने की थी साजिश

Mon, 06 Jul 2020 01:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jul 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: Two kg explosives and several arms recovered from Vikas Dubey house
गिराया गया विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के मकान में बने तहखाने से पुलिस को विस्फोटक और असलहों का जखीरा बरामद हुआ है। दो किलो विस्फोटक के साथ तमंचे, कारतूस, देसी बम और बम बनाने का सामान मिला।
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: Two kg explosives and several arms recovered from Vikas Dubey house
विकास दुबे का घर पुलिस ने किया तहस नहस - फोटो : amar ujala
तहकीकात में पता चला कि विकास दुबे ने पुलिस टीम को विस्फोटक से उड़ाने की साजिश रची थी। इससे साबित होता है कि नक्सली मानसिकता से विकास ने पुलिस पर हमला किया था।

Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: Two kg explosives and several arms recovered from Vikas Dubey house
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि किलेरूपी मकान में भारी मात्रा में असलहा रखा गया है। दीवारों में भी उसे चुनवाया गया है। इसलिए जेसीबी से दीवारें तुड़वाई गईं और तहखाना भी खुदवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: Two kg explosives and several arms recovered from Vikas Dubey house
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
रविवार को तहखाने से छह तमंचे, 25 कारतूस, 15 देसी बम और दो किलो विस्फोटक मिला। बम बनाने का तमाम सामान मिला। आईजी ने बताया कि विस्फोटक क्या है, इसके लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Police Encounter News: Two kg explosives and several arms recovered from Vikas Dubey house
जमींदोज हो गया विकास दुबे का किला - फोटो : amar ujala
बम बनाने में गुर्गे एक्सपर्ट
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बम और बम बनाने का सामान बरामद होने से तय है कि विकास के गुर्गे बम बनाने में एक्सपर्ट थे। पुलिस पर बम भी फेंके गए थे। पुलिस को आशंका है कि मकान में और विस्फोटक और असलहे हो सकते हैं जिनकी तलाश जारी है। मकान का पिछला हिस्सा तलाशना अभी बाकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed