फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रामीणों ने सुनाए सनकी विकास दुबे के किस्से, चिड़िया के बीट करने पर की थी गोलियों की बौछार

Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: crime story of vikas dubey
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे का सनकीपन लोगों में डर की मुख्य वजह है। जरा सी बात पर गोली चला देना विकास के लिए आम बात थी। ऐसे ही एक वाक्या का जिक्र करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पंडितजी (विकास दुबे) पिछले साल एक कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार थे। पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी पेड़ के ऊपर से किसी पक्षी ने उनके ऊपर बीट कर दी। इस बात से खफा पंडितजी ने पक्षी को गोली मार दी।
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: crime story of vikas dubey
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
एनकाउंटर की रात जब विकास और उसके गुर्गे पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा रहे थे, तो उस वक्त ग्रामीण अपने घरों में सुकून की नींद सो रहे थे। यह कहना है विकास दुबे के घर के पीछे रहने वाले कुछ ग्रामीणों का।

Vikas Dubey Kanpur Encounter News: crime story of vikas dubey
पूर्व सांसद राजा राम पाल के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि बिकरू में आए दिन कभी किसी से विवाद को लेकर तो कभी सिर्फ असलहों की टेस्टिंग के कारण अक्सर पंडितजी के घर से फायरिंग की आवाजें आती रहती थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: crime story of vikas dubey
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन-सुन कर वो इसके इतने आदी हो चुके थे, कि अब उन्होंने इस पर ध्यान देना ही बंद कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को हुई घटना के चार दिन पहले भी पंडितजी का किसी से विवाद हुआ था, जिसमें भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: crime story of vikas dubey
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
इसके बाद जब गुरुवार की रात भी फायरिंग की आवाजें आईं तो इसे आम दिनों की तहर गोलियों की तड़तड़ाहट समझ कर किसी ने अपने घरों से बाहर निकलने की जहमत नहीं उठाई। विकास के खिलाफ बयान देने के सवाल पर ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर वो बच कर आ गया तो किसी को नहीं छोड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed