फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूर-दूर तक फैली थीं विकास दुबे की जड़ें, पैसों की हेराफेरी देख एसटीएफ भी हैरान

Tue, 14 Jul 2020 03:27 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Jul 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter case updates STF gets shocking facts during investigation
अमन दुबे के साथ विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जांच जितनी गहरी हो रही है, उतनी ही परतें खुल रही हैं और उतने ही चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस भी यह देखकर हैरान है कि विकास दुबे की जड़ें आखिर कहां-कहां तक फैली हुई थीं। 


 
Vikas Dubey Kanpur Encounter case updates STF gets shocking facts during investigation
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
मामले की जांच के दौरान पता चला कि कोचिंग मंडी में भी विकास दुबे का दबदबा था। विकास के गुर्गे छात्रों का कोचिंग में मुफ्त में एडमिशन कराते थे। बदले में छात्रों से कुछ रकम लेते थे। कमीशन लेकर फीस में छूट भी दिलाते थे। एसटीएफ की जांच में इसका खुलासा हुआ है।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter case updates STF gets shocking facts during investigation
साथी के साथ विकास दुबे - फोटो : ANI
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक विकास ने पूछताछ में बताया था कि कोचिंग मंडी भी उसके लिए बड़ा कमाई का जरिया है। दो चार कोचिंग संचालक विकास दुबे के करीबी रहे हैं। उसकी शह पर गुंडागर्दी करते थे। कोचिंग संचालकों की करीबी का खुलासा उसकी सीडीआर व पूछताछ से हुआ था। कई अन्य व्यापारियों से हर महीने प्रभात और अमर दुबे वसूली करते थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter case updates STF gets shocking facts during investigation
विकास दुबे को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस - फोटो : ANI
वहीं विकास दुबे का एक और खजांची (काकादेव निवासी) एसटीएफ की रडार पर है। हाल में ही उसने विकास के करोड़ों रुपये लगाकर पनकी के एक पेट्रोल पंप में पचास फीसदी की हिस्सेदारी ली थी। कुछ महीने पहले उसने पनकी में आठ फ्लैट चार करोड़ रुपये के बेचे। इसमें भी पूरा पैसा विकास ने ही लगाया था। इसके अलावा भी उसके नाम पर विकास ने कई संपत्तियां खरीदी हैं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter case updates STF gets shocking facts during investigation
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
यह शख्स पांच साल पहले 10 हजार रुपये की प्राइवेट नौकरी करता था। आज उसके पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है। विकास दुबे ने जय बाजपेई की तरह ही इसको भी अपना खजांची बना रखा था। वह अपनी काली कमाई इसके जरिये अलग-अलग धंधों में लगाता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed