फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: विकास दुबे की मौत के बाद कहां गायब है वो शख्स जिसकी शिकायत पर बिकरू दबिश के लिए गई थी पुलिस

Tue, 14 Jul 2020 08:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Jul 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter news: Complainant against Vikas Dubey goes missing
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के खात्मे का सूत्रधार चौबेपुर जादेपुर धस्सा निवासी राहुल तिवारी अभी भी अंडरग्राउंड है। वह कहां है, किसके संपर्क में है, सवाल विकास की मौत के बाद भी बने हुए हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल व उसका परिवार फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में है। 


 
kanpur encounter news: Complainant against Vikas Dubey goes missing
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास और राहुल के बीच जमीन को लेकर रंजिश पनपी थी। इसी मामले में विकास ने उसे बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले की रिपोर्ट एसओ चौबेपुर ने नहीं लिखी तो सीओ ने लिखवाई थी।

 
kanpur encounter news: Complainant against Vikas Dubey goes missing
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीओ बिल्हौर ही अपने नेतृत्व में दो जुलाई को विकास के गांव दबिश देने पहुंचे थे। यहीं हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वाले शहीद हो गए थे। अब विकास के एनकाउंटर के बाद राहुल कहां है, ऐसे सवाल उठने लगे हैं। उसके घर में ताला लगा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news: Complainant against Vikas Dubey goes missing
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि दो जुलाई की रात को विकास के गांव बिकरू दबिश डालने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

 
विज्ञापन
kanpur encounter news: Complainant against Vikas Dubey goes missing
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया।  इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed