फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है किलकिल जिसने विकास को सोशल मीडिया पर बताया शेर, बोला 'जनता नहीं पुलिस को मारा', गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case: police arrested kilkil sachan
विकास दुबे को शेर बताने वाला किलकिल सचान - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के पक्ष में सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी व आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। को विकास दुबे को शेर कह रहा है तो कोई उसे दिलेर बता रहा है। इसी मामले में एक कोचिंग संचालक को काकादेव पुलिस ने शनिवार रात आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case: police arrested kilkil sachan
विकास ने की है आठ पुलिसकर्मियाें की हत्या - फोटो : amar ujala
काकादेव पुलिस ने फेसबुक पर कुख्यात अपराधी विकास दुबे को शेर बताने वाले कोचिंग संचालक की पहचान केशवपुर के नागेश्वर अपार्टमेंट निवासी किलकिल सचान के रूप में हुई है। वह काकादेव इलाके में आईआईटी की कोचिंग चलाता है।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case: police arrested kilkil sachan
पुलिस है विकास की मुखबिर - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि किलकिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि विकास दुबे जैसे शेर ने 'दुर्लभ जनता को नहीं पुलिस को मारा है। उसे सेल्यूट है। जाति विशेष के बारे में भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। आरोपी मूल रूप से पुखराया के अररिया अररिया मऊ का रहने वाला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case: police arrested kilkil sachan
बिकरू में शहीद हुए थे आठ पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
हिस्ट्रीशीटर विकास को शेर बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली महिला रीता पांडे के खिलाफ फजलगंज पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है उसने विकास दुबे का अभिनंदन करते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Case: police arrested kilkil sachan
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कानपुर के चौबेपुर में बिकरू गांव में गुरुवार की रात विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई पुलिस पर सौ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद से पुलिस विकास को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed