{"_id":"5f07e4388ebc3e63dd0bf86e","slug":"vikas-dubey-encounter-news-vikas-dubey-died-in-encounter-up-stf-first-pictures-after-death-kanpur-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter: हत्यारा विकास दुबे एनकाउंटर में खल्लास!, सामने आई मौत के बाद की पहली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter: हत्यारा विकास दुबे एनकाउंटर में खल्लास!, सामने आई मौत के बाद की पहली तस्वीरें
Fri, 10 Jul 2020 09:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey encounter
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर जिले के बिकरू में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिससे उसमें बैठे विकास व पुलिस जवान घायल हो गए। इसी दौरान विकास दुबे ने घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
यूपी एसटीएफ की गाड़ी पलटी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें विकास दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास दुबे की मौत हो गई है।
शुरुआती जानकारी सामने आई है कि विकास दुबे को चार गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती जानकारी सामने आई है कि विकास दुबे को चार गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गिरफ्तारी के बाद विकास से मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। विकास ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद घर के ठीक बगल में कुएं के पास पांच पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखा गया था जिससे उनमें आग लगाकर सबूत मिटाने की योजना थी। पुलिसकर्मियों के शव जलाने के लिए तेल लाए थे। लेकिन शव इकट्ठे करने के बाद उसे मौका नहीं मिला। उसने खुलासा किया कि हमें खबर थी पुलिस सुबह आएगी, लेकिन पुलिस सुबह की बजाय रात में ही दबिश देने आ गई।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चौबेपुर के अलावा कई थानों में मेरे मददगार थे। आगे उसने कहा कि एनकाउंटर के डर से फायरिंग की। विकास ने पूछताछ में कई बड़े चौंकाने वाले खुलासा किए थे। इसके बाद देर शाम को मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया था। उसने शुरुआत में अपनी पहचान छिपाई। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी।