फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय बाजपेई प्रकरण में सीएम पोर्टल पर शिकायत में गलत रिपोर्ट लगाने पर दरोगा पर गिरी गाज

Sun, 23 Aug 2020 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Aug 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Daroga line spot for putting wrong report in complaint on CM portal
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर जय और उसके साथियों के खिलाफ की गई शिकायत में गलत रिपोर्ट लगाने पर डीआईजी ने शुक्रवार रात अशोक नगर चौकी इंचार्ज संजय कुमार शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने कुछ दिन पहले पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि जय और उसके गैंग को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मी जय के मकान में रहते हैं। इसके बाद नजीराबाद थाने से रिपोर्ट मांगी गई थी।


 
Vikas Dubey: Daroga line spot for putting wrong report in complaint on CM portal
जय बाजपेई और गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि अशोक नगर चौकी प्रभारी ने जय के विवादित मकान में किसी भी पुलिसकर्मी के न रहने की बात लिखकर गुरुवार को अपनी जांच आख्या आईजीआरएस पर भेज दी थी। उसी दिन शाम को आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर सीओ नजीराबाद गीतांजलि ने जय के विवादित मकान में कर्नलगंज थाने में तैनात दरोगा राजकुमार, अनवरगंज थाने में तैनात दरोगा उसमान अली व रायपुरवा थाने के दरोगा खालिद आराम फरमाते पकड़ा था। इस पर शुक्रवार देर रात डीआईजी ने संजय शुक्ला को भी लाइन हाजिर कर दिया। डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 
Vikas Dubey: Daroga line spot for putting wrong report in complaint on CM portal
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
जानिए क्या है पूरा मामला
गैंगस्टर जय बाजपेई के मकान में सीओ नजीराबाद ने छापा मारकर वहां रहने वाले तीन दरोगाओं को पकड़ा। डीआईजी ने गुरुवार देर शाम तीनों को सस्पेंड कर दिया। आईजी ने ऐसे पुलिसकर्मियों से विभाग की छवि धूमिल होने की बात कही है। दूसरी ओर अशोक नगर चौकी प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने आईजीआरएस पर डाली थी। जांच रिपोर्ट में जय के मकान में किसी भी पुलिसकर्मी के रहने की बात से साफ इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Daroga line spot for putting wrong report in complaint on CM portal
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
जय और उसके भाइयों की थाने के पुलिस अफसरों में कितनी पैठ है इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जो दरोगा सीओ की छापेमारी में मकान से पकड़े जाते हैं वह दिनभर क्षेत्र में रहने वाले चौकी प्रभारी को दिखाई ही नहीं दिए। अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट सौरभ भदौरिया ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर जय और उसके गैंग को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाने और अपनी हत्या का अंदेशा जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Daroga line spot for putting wrong report in complaint on CM portal
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर नजीराबाद थानान्तर्गत अशोक नगर चौकी प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने अपनी विस्तृत जांच आख्या आईजीआरएस पर भेजी। इसमें कहा कि सौरभ और जय के बीच तीन सालों से विवाद चल रहा है। सौरभ के खिलाफ नजीराबाद में दो, बिठूर में एक मुकदमा दर्ज है। साथ ही चेक बाउंस का भी एक मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed