{"_id":"5f92aef18ebc3e9b88175a93","slug":"vikas-dubey-case-news-bodies-of-the-three-policemen-found-at-manu-s-house-but-she-roaming-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनु के घर मिले थे तीन पुलिस वालों के शव फिर भी घूम रही आजाद, दो दिन पहले बिकरू आई खुशी काट रही जेल ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनु के घर मिले थे तीन पुलिस वालों के शव फिर भी घूम रही आजाद, दो दिन पहले बिकरू आई खुशी काट रही जेल ?
Sat, 24 Oct 2020 08:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
मनु, विकास दुबे, खुशी दुबे
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में पुलिस ने मनु पांडेय का वाइस सैंपल जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा है। इस सैंपल को वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग से मैच कराया जाएगा। पुष्टि के बाद मनु को भी आरोपी बनाया जाएगा। बिकरू में दो जुलाई की रात मनु पांडेय के घर के आंगन में डीएसपी देवेंद्र मिश्र को मारा गया था।
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
दरवाजे पर ही दो अन्य पुलिसकर्मियों की भी हत्या की गई थी। पुलिस ने जब मनु से पूछताछ की थी तो उसने कहा था कि उसे कुछ नहीं पता। वह कमरे में डरी सहमी बैठी थी। वारदात के एक-दो दिन बाद से मनु की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने लगी थी। मनु को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है वहीं विकास दुबे कांड से दो दिन पहले अमर दुबे से शादी की बिकरू पहुंची खुशी जेल में है।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
इससे पता चला कि मनु को वारदात से पहले की तैयारी और साजिश से लेकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की पूरी जानकारी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी नहीं बनाया। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि वाइस सैंपल की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
ससुर को बुलाया था, रिश्तेदारों को दी थी सूचना
मनु ने अपने ससुर प्रेम कुमार पांडेय (जो एनकाउंटर में मारा गया) को फोन कर उस रात बुलाया था। कहा था कि विकास भइया बुला रहे हैं। छत पर जाओ। पुलिस आने वाली है। इसके बाद कई रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। इसमें कहा था कि प्रभात की छत पर पहुंचे। वहीं एक और कॉल रिकॉर्डिंग में मनु विकास के भाई दीपक दुबे की पत्नी अंजलि को फोन कर घटना की जानकारी देती सुनाई दे रही है।
मनु ने अपने ससुर प्रेम कुमार पांडेय (जो एनकाउंटर में मारा गया) को फोन कर उस रात बुलाया था। कहा था कि विकास भइया बुला रहे हैं। छत पर जाओ। पुलिस आने वाली है। इसके बाद कई रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। इसमें कहा था कि प्रभात की छत पर पहुंचे। वहीं एक और कॉल रिकॉर्डिंग में मनु विकास के भाई दीपक दुबे की पत्नी अंजलि को फोन कर घटना की जानकारी देती सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में मनु पांडेय उर्फ वर्षा ने बदमाशों का सहयोग किया था। पुलिस को इसके पुख्ता साक्ष्य मिले हैं पर इनकी पुष्टि बाकी है। मनु का आरोपी बनना लगभग तय हो गया है। हालांकि पुलिस ने चार्जशीट में जिस तरह के तथ्य मनु के बारे में दर्ज किए हैं, उससे एक बात तो साफ हो गई कि पुलिस ने दोहरा खेल खेला है।