फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: कोर्ट के आदेश पर खोली गई जय बाजपेई के घर की सील, किरायेदार ले गया सामान

Wed, 23 Dec 2020 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Jai Bajpai house opened on court order
खोली गई जय बाजपेई के घर की सील - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल गए गैंगस्टर जय बाजपेई के घर की सील बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में खोली गई। किरायेदार ने अपना सामान निकाला और दोबारा से मकान सील कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई।
Vikas Dubey Case Kanpur News: Jai Bajpai house opened on court order
खोली गई जय बाजपेई के घर की सील - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में विकास दुबे का साथ देने में जय जेल गया है। पुलिस ने जय व उसके तीनों भाइयों अजय, रजय और शोभित पर भी गैंगस्टर लगाया था। इसके बाद चारों भाइयों की संपत्तियां सीज कर दी गईं थीं।

Vikas Dubey Case Kanpur News: Jai Bajpai house opened on court order
खोली गई जय बाजपेई के घर की सील - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मनगर स्थित जय के मकान नंबर 481 में एलआईसी एजेंट अरविंद शर्मा रहते थे। मकान सील होने के बाद वे स्वरूपनगर में रहने लगे लेकिन पूरा सामान मकान में था। अरविंद की पत्नी वर्तिका शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Jai Bajpai house opened on court order
खोली गई जय बाजपेई के घर की सील - फोटो : अमर उजाला
सीओ नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सील खोलकर सामान निकलवाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर अतुल कुमार व नजीराबाद और अर्मापुर थाने का फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Jai Bajpai house opened on court order
खोली गई जय बाजपेई के घर की सील - फोटो : अमर उजाला
किराया ही दिला दो
कार्रवाई के दौरान जय के परिवार से भी कोई मौजूद था। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वर्तमान हालात ठीक नहीं हैं। कम से कम किरायेदार से किराया ही दिलवा दो। हालांकि पुलिस अफसरों ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed