फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और प्रशांत शुक्ला पर लगा रासुका, विकास को असलहा सप्लाई का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 10:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Sep 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Jai Bajpai and Prashant Shukla accused of Rasuka, accused of supplying arms to Vikas
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास दुबे को फरार होने में मदद करने के आरोपी जयकांत वाजपेई और असलहे, कारतूस मुहैया कराने के आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ डब्बू पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके लिए पुलिस ने सिफारिश की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुहर लगा दी है। चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें ब्रह्मनगर निवासी जयकांत वाजपेई और आर्यनगर निवासी प्रशांत शुक्ला उर्फ डब्बू के भी नाम हैं। बिकरू कांड को अंजाम देने में अप्रत्यक्ष रूप से इन दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई थी। जयकांत वाजपेई को विकास दुबे का खजांची बताया जाता है। उसके काले कारनामों से इकट्ठा धन को बढ़ाने और औनेपौने दामों में खरीदी व कब्जा की गई संपत्तियों को बेचकर विकास को आर्थिक लाभ पहुंचाने में जय की भूमिका पाई गई है।
Vikas Dubey Case: Jai Bajpai and Prashant Shukla accused of Rasuka, accused of supplying arms to Vikas
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विकास के शहर से फरार होने के लिए उसे गाड़ियां मुहैया कराने का आरोप भी जय पर लगा था। हालांकि, विकास इन गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं कर पाया था। इनमें से एक वाहन प्रशांत शुक्ला के नाम पर मिला था।

 
Vikas Dubey Case: Jai Bajpai and Prashant Shukla accused of Rasuka, accused of supplying arms to Vikas
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि बिकरू कांड के लिए असलहों की व्यवस्था करने के लिए जय ने ही एक दिन पहले आर्थिक मदद की थी। वहीं, प्रशांत शुक्ला पर आरोप है कि वह असलहों का व्यापार करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Jai Bajpai and Prashant Shukla accused of Rasuka, accused of supplying arms to Vikas
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
उसने ही विकास दुबे को भारी संख्या में असलहे और कारतूस मुहैया कराए थे। हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों को विकास तक पहुंचाने में प्रशांत की मुख्य भूमिका बताई गई थी।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Jai Bajpai and Prashant Shukla accused of Rasuka, accused of supplying arms to Vikas
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने जय और प्रशांत पर रासुका की कार्रवाई की संस्तुति की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने भी मुहर लगा दी। एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि अब तक आधा दर्जन आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed