{"_id":"62ffa2c97fe1c860a93eaa8c","slug":"video-made-by-stripping-a-girl-naked-in-hamirpur-five-accused-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: युवती के साथ दरिंदगी का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: युवती के साथ दरिंदगी का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ संपत्ति होगी कुर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमीरपुर जिले में सिटी फॉरेस्ट में एक छात्रा और युवक के साथ से मारपीट कर दरिंदगी करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पिछले गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मामले में एसपी शुभम पटेल ने बताया कि 16 अगस्त को दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे सिटी फॉरेस्ट के जंगल में एक वयस्क लड़का और लड़की मौजूद थे।
इसी दौरान गांव के आस-पड़ोस के व्यक्तियों ने वहां पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर हुए अमर्यादित व्यवहार किया। साथ ही वीडियो बनाने लगे और पैसे की मांग भी कर रहे थे। इस मामले में महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते पीड़िता की पहचान शीघ्र न हो पाने के कारण, त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए कोतवाली सदर पुलिस ने तत्काल वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान की।
2 of 5
hamirpur case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों में शहर के गौरादेवी मोहल्ला निवासी कन्हैया शर्मा, अरविंद निषाद, प्रीतम कश्यप व दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश तेज हैं। इनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 354ख/386/147/323/504/506 और 67 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
3 of 5
hamirpur case
- फोटो : अमर उजाला
महिला की पहचान गुप्त रखते हुए, उसे चिन्हित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में जीरो टालरेंस की नीति का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अन्य जो भी व्यक्ति इस प्रकरण में संलिप्त पाए जाएंगे, उन पर भी कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जो भी लोग इस वीडियो को शेयर/फॉरवर्ड करेंगे, उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hamirpur case
- फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी ने सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण कर चौकीदार से बात की। जिलाधिकारी इस दौरान डीएफओ यूसी राय को फटकार लगाई। वहीं शाम को डीआईजी वीके मिश्रा ने जंगल में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
hamirpur case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर एक्ट, संपत्ति होगी कुर्क
एसपी शुभम पटेल ने शुक्रवार दोपहर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना का मास्टर माइंड गौरादेवी निवासी कन्हैया शर्मा हैं। 42 साल के इस आरोपी के कहने पर अन्य आरोपियों ने सिटी फॉरेस्ट में इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना में दो नाबालिगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी साथ ही इनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।