{"_id":"5ae350eb4f1c1b54098b6c99","slug":"victim-s-family-said-this-when-kuldeep-sengar-kept-in-unnao-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरोपी विधायक को उन्नाव जेल में रखे जाने पर पीड़िता ने कही ये बातें, 'जेल घर जैसी-किशोरी का चाचा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी विधायक को उन्नाव जेल में रखे जाने पर पीड़िता ने कही ये बातें, 'जेल घर जैसी-किशोरी का चाचा'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Apr 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करती किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जेल में रखे जाने पर पीड़िता ने अपने व परिवार की जान का खतरा बढ़ने की आशंका जाहिर की है। उसका आरोप है कि जेल अधीक्षक विधायक के रिश्तेदार हैं। वह विधायक की पूरी मदद करेंगे। इससे पहले उसके पिता की मौत इसी जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण हो चुकी है।
किशोरी का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी के चाचा का आरोप है कि उन्नाव जेल विधायक के लिए उनके घर जैसी है। जेल से उनके शहर स्थित घर की दूरी बमुश्किल चार सौ मीटर है। जेल और घर में केवल चहारदीवारी का फर्क है।
चाचा ने आरोप लगाया कि जेल में ही विधायक रोज चौपाल लगाएंगे, साजिशें भी रचेंगे। उन्नाव जेल में रहकर विधायक मुकदमे से संबंधित साक्ष्यों को मिटाने और गवाहों को भय दिखाकर तोड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
चाचा का आरोप है कि जेल में खाद्यान्न की आपूर्ति करने वाला ठेकेदार विधायक का ससुराल पक्ष से नजदीकी रिश्तेदार है। इससे वह विधायक के लिए मोबाइल फोन से लेकर सहूलियत की हर चीज जेल के भीतर ही उपलब्ध करा सकता है।

पीड़िता, पीड़िता का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई दो मई को हाईकोर्ट में पेश करेगी रिपोर्ट
विधायक प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई को दो मई को उच्च न्यायालय इलाहाबाद बेंच के समक्ष मुकदमे से संबंधित अब तक की प्राथमिक जांच की प्रगति रिपोर्ट देनी है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट में विधायक और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे का भविष्य क्या होगा, इसका इशारा मिल जाएगा।
कोर्ट में हो सकती है आरोपियों की पेशी
कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट आरोपी विधायक व सहआरोपी को पाक्सो कोर्ट में पेश करने का आदेश दे सकती है। माना जा रहा है कि शनिवार को इस बाबत कोर्ट से तलबी आदेश जारी हो सकता है।
बेटे के गम में बूढ़ी मां का बुराहाल
बेटा खोने के गम में किशोरी की दादी की हालत बिगड़ रही है। वह बार-बार कहती हैं कि पहले बड़े बेटे की हत्या हुई फिर मझले बेटे को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। अपने सामने दो बेटे खोने के बाद अब जिंदगी ही बोझ लगने लगी है।

आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
समर्थकों को नहीं मिली मुलाकात की अनुमति
विधायक को उन्नाव जेल लाए जाने की जानकारी मिलते ही समर्थक मुलाकात करने पहुंचने लगे। सुरक्षा का हवाला देते हुए जेल के अधिकारियों ने अगले किसी दिन मुलाकात करने के लिए कहा तो मिलने पहुंचे लोग लौट गए।
बढ़ाई गई जेल परिसर की सुरक्षा
विधायक के जेल पहुंचने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। जेल पुलिस चौकी में दो दरोगा सहित 12 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही एक कंपनी पीएसी भी जेल परिसर में लगाई गई है। विधायक के भोजन-पानी सहित जेल प्रशासन को विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
सीबीआई ले सकती है विधायक की कस्टडी रिमांड
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई आने वाले दिनों में विधायक को एक दिन के लिए फिर कस्टडी रिमांड ले सकती है। बताया जा रहा है कि पाक्सो एक्ट के मुकदमे की जांच कर रही सीबीआई, विधायक का पोटेंसी टेस्ट (मर्दानगी परीक्षण) कराने के लिए कस्टडी रिमांड पर उन्हें गैर जिले के किसी अस्पताल लेकर जा सकती है।