फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापमान के साथ बढ़ा 'हीट स्ट्रोक का खतरा', 'ऐसे करें बचाव'

Fri, 27 Apr 2018 09:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
due to temperature risk of heat stroke increasing
डेमाे पिक
अप्रैल में 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुके तापमान से संक्रामक रोगों का हमला तेज हो गया है। लोग अब हीट स्ट्रोक का भी शिकार होने लगे हैं। शुक्रवार को तेज गर्मी से पांच लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार भीषण गर्मी में छोटी सी लापरवाही हीट स्ट्रोक का शिकार बना सकती है। 
Trending Videos
due to temperature risk of heat stroke increasing
तेज धूप में चेहरे को कपड़े से ढककर जाती युवती - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। तेज धूप से दोपहर होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। वहीं तेज धूप व तापमान में बढ़ोतरी से कानपुर के गोविंदनगर निवासी विष्णु (57), शहर के सिविल लाइंस निवासी गोविंद (42), अंकित (24), कपिल गुप्ता (31) व अजय (29) हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप में निकलने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाता है। ऐसे में तेज धूप में निकलने से बचा जाए। जरूरी काम होने पर छाता लगाकर या शरीर को ढककर ही घर से बाहर निकलें।



 
due to temperature risk of heat stroke increasing
डेमाे पिक
क्या है हीट स्ट्रोक ...?
फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने बताया कि मनुष्य के शरीर से अत्यधिक गर्मी या तापमान पसीने के रूप में बाहर निकलता है। इससे शरीर का तापमान अनुकूल बना रहता है। हीट स्ट्रोक का शिकार होने पर शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रहता। वह बढ़ने लगता है। अधिक तापमान बढ़ने पर व्यक्ति बेहोश हो जाता है। फौरन इलाज न मिलने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
due to temperature risk of heat stroke increasing
डेमाे पिक
कैसे करें बचाव...?
-तेज धूप में निकलने से बचें।
-निर्जलीकरण से बचने के लिए खूब पानी पीएं।
-चाय-काफी से करें परहेज।
-फल व नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
-कच्चे आम के रस का सेवन भी होता है फायदेमंद।
-नमक, पानी व शक्कर का घोल पीएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed