फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्सला कांड: मां के हाथों मारे गए मासूम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, एक साथ मां-बेटे के शव उठे तो छलक आंसू

Wed, 19 Feb 2025 05:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Feb 2025 05:47 AM IST
सार

Kanpur News: पोस्टमॉर्टम में स्नेहा की मौत हैंगिग से होना पाया। वहीं, सम्राट के शरीर पर कहीं भी कोई चोट या खरोंच का निशान नहीं मिला है। वहीं, जब मां-बेटे का शव एक साथ उठे, तो मायके और ससुराल पक्ष समेत तमाम लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़ें।

विज्ञापन
Ursala scandal The reason for the death of the innocent child killed by his mother is not clear
Ursala Murder and Suicide - फोटो : amar ujala

कानपुर के उर्सला परिसर में घरेलू कलह के चलते मां के हाथों मारे गए 14 महीने के मासूम सम्राट की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ यह नहीं बता पा रहे हैं कि महिला ने बेटे को मुंह दबाकर मारा या दूध जैसे किसी पदार्थ में जहर दिया है। अब उसके विसरा और फेफड़े को जांच के लिए सुरक्षित कर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।



बता दें, उर्सला के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले सुमित की पत्नी स्नेहा (23) ने सोमवार को बेटे सम्राट की हत्या कर दी थी। उसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पोस्टमॉर्टम में स्नेहा की मौत हैंगिग से होना पाया। वहीं, सम्राट के शरीर पर कहीं भी कोई चोट या खरोंच का निशान नहीं मिला। कार्यवाहक डीसीपी पूर्वी रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Ursala scandal The reason for the death of the innocent child killed by his mother is not clear
Ursala Murder and Suicide - फोटो : amar ujala

एक साथ मां-बेटा के शव उठे तो सबके छलके आंसू
उर्सला के पैथोलाजी कर्मी सुमित की पत्नी स्नेहा और बेटे सम्राट की मौत की खबर पाकर बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मंगलवार सुबह ही पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। जब मां-बेटे का शव एक साथ उठे, तो मायके और ससुराल पक्ष समेत तमाम लोग रो पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को संभाला और शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

Ursala scandal The reason for the death of the innocent child killed by his mother is not clear
Ursala Murder and Suicide - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलाॅजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि स्नेहा ने दुस्साहसी कदम उठा लिया। मां नीतू ने बताया था कि स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ursala scandal The reason for the death of the innocent child killed by his mother is not clear
Ursala Murder and Suicide - फोटो : amar ujala

15 दिन पहले चाचा की हो गई थी मौत
इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी। यही वजह थी कि 24 नवंबर को शादी की सालगिरह व 14 नवंबर को बच्चे के जन्मदिन पर भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया था। पिता श्याम ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले स्नेहा के चाचा मंगल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Ursala scandal The reason for the death of the innocent child killed by his mother is not clear
Ursala Murder and Suicide - फोटो : amar ujala

डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी
स्नेहा ने फोन कर मायके आने की इच्छा जाहिर की, तो परिवार में सूतक चल रहा था। उन्होंने उसे आने से रोक दिया था। रविवार को स्नेहा ने देर शाम फोनकर बातचीत की। उस दौरान डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी से आखिरी बात हो रही है। जरा सा भी आभास होता तो वह बेटी और नाती को अपने पास बुला लेते, तो आज वह हमारे बीच में होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed