{"_id":"5f6323edfd4fca645a458072","slug":"up-seeing-daughter-with-lover-father-cuts-both-of-them-with-axe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटी को प्रेमी की बाहों में देख पिता के सिर पर सवार हुआ खून तो दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटी को प्रेमी की बाहों में देख पिता के सिर पर सवार हुआ खून तो दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला
Fri, 18 Sep 2020 07:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
बेटी और प्रेमी की हत्या करने के बाद पिता
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव में पिता ने बेटी की उसके प्रेमी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्रेमी के बीचबचाव करने पर आरोपी ने उसकी भी पिटाई की। युवक के गले पर पैर रखकर दबाने से उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रक्तरंजित कुल्हाड़ी समेत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आधिकारी
- फोटो : amar ujala
आरोपी पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी व एएसपी ने छानबीन की। गजनेर के खनपना गांव में शिवनाथ की बेटी बिटान (19) का पड़ोसी राम खिलावन के बेटे अवधेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के मकान आमने सामने हैं। बिटान की मां सीमा देवी 13 सितंबर को मायके चली गई थी।
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
घर में बिटान के अलावा उसकी दो छोटी बहनें व छोटा भाई था। पिता और बड़ा भाई दिनेश मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात करीब 12 बजे वह लौटे तो बड़ी बेटी बिटान घर से गायब थी। रात में उसकी काफी खोजबीन की। बुधवार की सुबह पिता ने उसे पड़ोसी के घर में प्रेमी के साथ देख लिया। इससे गुस्से में वह कुल्हाड़ी लेकर अवधेश के घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
वहां बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इधर, बीच-बचाव करने के दौरान अवधेश ने कुल्हाड़ी पकड़ ली। इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर गिरने के दौरान पैर से अवधेश का गला दबाकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
घरों से बाहर निकल आए लोग
- फोटो : amar ujala
एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मामले में राम खिलावन की तहरीर पर मृतका के पिता शिवनाथ के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे घर से गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।