फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in UP: कहीं आदेशों का पालन तो कहीं उल्लंघन, तस्वीरों में देखें यूपी के कई जिलों का हाल

Fri, 17 Apr 2020 04:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
UP Lockdown News in Hindi, see the condition of districts of up, coronavirus news
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते यूपी के कई जिलों में आदेशों की धज्जियां उड़ीं। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। 


चित्रकूट में लॉकडाउन के दौरान आज सुबह से शहर में जिला प्रशासन की सख्ती नजर आई। खासतौर से कर्वी और सीतापुर की सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया। गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। दूध और किराने की दुकान खुली होने से आराम से लोग खरीदारी करते रहे।

 
UP Lockdown News in Hindi, see the condition of districts of up, coronavirus news
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सार्वजनिक स्थानों पर बिना ग्लव्स तथा मास्क के फल, सब्जी बेच रहे दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। खरीदारी कर रहे लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने तथा माक्स अनिवार्य होने की बात कही गई। वहीं लॉकडाउन में घूमने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है।
 
UP Lockdown News in Hindi, see the condition of districts of up, coronavirus news
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में हॉटस्पॉट इलाके दयालपुर मोहल्ला, खानपुर कस्बा व तहसील वाली मस्जिद इलाके में शुक्रवार को पुलिसकर्मी तैनात रहे। लोगो की जरूरत का सामान पहुंचाया जाता रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Lockdown News in Hindi, see the condition of districts of up, coronavirus news
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में लॉकडाउन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का लोग ख्याल नहीं रख रहे हैं। सुबह फसल कटाई के लिए खेतों में जल्द जाने के चक्कर में लोगों की राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ी।वहीं दरियापुर के क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गए मध्यप्रदेश के सतना और पन्ना जिले के 18 मजदूर क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद भी अपने घर नहीं जा सके। 
 
विज्ञापन
UP Lockdown News in Hindi, see the condition of districts of up, coronavirus news
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में जिला अस्पताल फीवर हेल्प डेस्क से जांच कराने के लिए लाइन लगी दिखाई दी। फतेहपुर जिले के वर्मा चौराहा पर पुलिस घर से निकलने वालों के वाहन की जांच करती दिखाई दी।

कन्नौज जिले में छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मोहल्ले के लोगों ने गलियों को स्वयं ही सील कर दिया। यहां बाहर के लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed