कानपुर देहात के राजपुर में छेड़छाड़ के विरोध पर पड़ोसियों ने कक्षा नौवीं की छात्रा की उसके घर में ही हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। घटना बृहस्पतिवार देरशाम की है। वारदात से पहले छात्रा और उसके परिजन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने राजपुर थाने पहुंचे थे तो पुलिस उन्हें टरकाने में लगी रही। हत्या के बाद परिजनों के हंगामे और आला अफसरों के दखल पर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
2 of 7
जांच के बाद लौटी पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की मां का आरोप है कि पड़ोसी राधेश्याम कठेरिया का बेटा प्रियांशु उर्फ बिजली उनकी 15 वर्षीय बेटी से अक्सर छेड़छाड़ करता था। गुरुवार सुबह बेटी परीक्षा देने निकली थी। आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और एक मोबाइल देते हुए बात करने का दबाव बनाया। स्कूल से लौटकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर छात्रा की मां ने आरोपी के घर वालों से शिकायत कर दी।
3 of 7
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इससे गुस्साए आरोपी प्रियांशु और उसके भाई ने शाम करीब साढ़े चार बजे घर में घुसकर छात्रा की पिटाई की। बीचबचाव करने पर छात्रा की मां और छोटे भाई को भी पीटा। इसकी शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को टरकाती रही। शाम लगभग साढ़े सात बजे छात्रा अपने भाई के साथ घर आ गई। इसके करीब दो घंटे बाद छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज होने पर परिजन भी घर लौट आए।
4 of 7
मौके पर जांच करते आईजी मोहित अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
यहां छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने बताया कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने मारपीट कर बहन की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। मुख्य आरोपी प्रियांशु, उसके पिता राधेश्याम समेत फूलन श्री और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
5 of 7
घटना की जांच करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
गुस्साए परिजन, पुलिस पर लगाए आरोप
बेटी की हत्या से गुस्साए परिजनों ने रात में ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रियांशु समेत 15 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर परिजन शांत हुए।