फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पति की हत्या के 15 दिन बाद महिला सिपाही ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा

Sat, 12 Sep 2020 08:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
UP: Female soldier hanged 15 days after husband's murder
पिता ने की थी दामाद की हत्या, काली टी शर्ट में मनीष और रिंकी - फोटो : amar ujala
पति की हत्या के बाद से गमजदा महिला सिपाही ने फतेहपुर में गुरुवार रात खुद की जिंदगी खत्म कर ली। उसने गाजीपुर के लोहटा स्थित ममिया ससुर के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इसी के साथ बचपन की एक प्रेम कहानी का दुखद अंत भी हो गया। महिला सिपाही ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था।


 
UP: Female soldier hanged 15 days after husband's murder
महिला सिपाही के पति की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर तड़के करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी महिला सिपाही रिंकी राजपूत की तैनाती उरई में थी। 27 अगस्त की रात रिंकी के पिता प्रेम सिंह, भाई अंकित और मामा देशराज ने रिंकी के पति मनीष की उरई में हत्या कर दी थी।

 
UP: Female soldier hanged 15 days after husband's murder
महिला सिपाही के पति की धारदार हथियार से हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
29 अगस्त को रिंकी गौसपुर गांव पहुंची और पति के अंतिम संस्कार के बाद अपने ससुराल में दो दिन रुकने के बाद वापस उरई चली गई थी। जहां से पांच सितंबर को लौटकर आई और गाजीपुर के लोहटा गांव स्थित ममिया ससुर रामस्वरूप के घर में रहने लगी। रामस्वरूप ने बताया कि मनीष की हत्या के बाद से रिंकी किसी से भी बात नहीं कर रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Female soldier hanged 15 days after husband's murder
महिला सिपाही की गोद में रिंकी का बच्चा शिवा - फोटो : अमर उजाला
बहुत थोड़ा सा खाना ही खाती थी। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब उन लोगों की नींद खुली और रिंकी को कमरे में देखा तो उसका शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे झूल रहा था। 

 
विज्ञापन
UP: Female soldier hanged 15 days after husband's murder
पति की मौत के बाद बदहवास हो गई थी रिंकी - फोटो : amar ujala
गाजीपुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और तलाशी में उन्हें दरवाजे पर ही फंसा हुआ सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने पति के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजाने दिलाने, बेटे का पालन पोषण करके उसे इंजीनियर बनाने और पति के स्थान पर ही उसका भी अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed