फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन हादसा: चार लोगों की मौत के बाद चीखों से गूंजा रेलवे स्टेशन, एक गलती और पलभर में चली गई जान

Mon, 10 Jun 2019 05:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2019 05:27 PM IST
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station
इटावा में ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।



 
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station
ट्रेन हादसे के बाद भागते लोग - फोटो : अमर उजाला
चारो ओर चीख पुकार मची हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना बलरई रेलवे स्टेशन की है। कानपुर के गुजैनी निवासी यशवंत ने बताया कि चारों उसके रिश्तेदार हैं।

 
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station
मौके पर लाशों के साथ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चारों कानपुर से ट्रेन में बैठे थे और कानपुर से सूरत जा रहे थे। यशवंत ने बताया कि कानपुर से अवध एक्सप्रेस में बैठे थे। यशवंत ने आरोप लगाया कि टीटीई 500 रुपये मांग रहा था। 

 
विज्ञापन
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station
इटावा ट्रेन हादसे से दहल गया इटावा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
टीटीई के डर से उल्टी साइड उतर कर भागे तभी राजधानी एक्सप्रेस आ गई और चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में जीतू (20) पुत्र राजेन्द्र कुमार, लाल चंद्र (20), सुरेंद्र कुमार (21) पुत्र भैया लाल, पिंटू पुत्र शांति देवी गांव जुगराजपुर जिला कोशाम्बी निवासी की मौत हुई है। 

 
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station
ट्रैक पार करते समय चार लोगाें की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से परेशान कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। इसी बीच राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजरी। इसकी चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे की सूचना पाकर जिला प्रशासन और रेलवे के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद इटावा जाने वाली कई गाड़ियों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोक दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed