फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी इलेक्शन 2022: इटावा में दहाड़े अखिलेश, बोले भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े सत्ता से बेदखल करेगी जनता

Sat, 19 Jun 2021 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
up election 2022: Akhilesh Yadav Said in Etawah, BJP will be ousted from power on whatever face it contest
अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2022 पर दिया बयान - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने जा रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। पूरे कार्यकाल में सीएम योगी चुनाव से पूर्व किए गए किसी वायदे को पूरा नहीं कर पाए। जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि पिछले संकल्प पत्र में उन्होंने जो वायदे किए थे उनको पूरा क्यों नहीं किया। वह शनिवार को सैफई में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना होगा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया। किसानों, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं, नौकरी पेशा लोगों के लिए क्या किया। पूरे पांच साल समाज का हर वर्ग प्रताड़ित रहा। पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए। 


 
up election 2022: Akhilesh Yadav Said in Etawah, BJP will be ousted from power on whatever face it contest
अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बारे में कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इनके सदस्य नहीं जीते जिसके परिणाम सभी के सामने हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। जिलों के कप्तान और जिलाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं।

 
up election 2022: Akhilesh Yadav Said in Etawah, BJP will be ousted from power on whatever face it contest
इटावा में अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने भाई की पौत्री दीपाली की शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ सैफई पहुंचे। रविवार को होने वाले विवाह समारोह में जहां सपा का पूरा कुनबा आ गया है वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के भी परिवार के साथ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
up election 2022: Akhilesh Yadav Said in Etawah, BJP will be ousted from power on whatever face it contest
इटावा में शादी में शामिले होने पहुंचे थे अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन दीपाली का रविवार को विवाह है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर बाद हवाई जहाज से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंच गए।

 
विज्ञापन
up election 2022: Akhilesh Yadav Said in Etawah, BJP will be ousted from power on whatever face it contest
मुलायम परिवार में शादी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद डिंपल यादव बच्चों के साथ एक दिन पहले ही आ गई थीं। परिवार के लोगों से मिलने के बाद मुलायम सिंह इटावा शहर स्थिति आवास पर पहुंच गए थे। शनिवार को क्षेत्र के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया। भोज में आए लोगों की शिवपाल सिंह यादव ने अगवानी की। रविवार को सुबह 11 बजे से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed