फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के लिए समस्या है समाजवादी पार्टी: सीएम योगी

Sun, 17 Dec 2017 11:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath statement about Samajwadi Party
जनसभा काे संबाेध‌ित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
सपा काेई पार्टी नहीं एक समस्या है। यह हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है स‌िकंदरा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अाये यूपी के सीएम याेगी अाद‌ित्यानाथ का। उन्हाेंने सपा पर एक के बाद एक कई गंभीर अाराेप लगाये। 

 

 

समाजवादी पार्टी स्वयं उत्तरप्रदेश के लिए समस्या है

up cm yogi adityanath statement about Samajwadi Party
सीएम योगी आदित्यनाथ

राजपुर की जनसभा में यूपी सीएम याेगी अाद‌ित्यनाथ ने कहा क‌ि उत्तरप्रदेश के लिए समाजवादी पार्टी स्वयं एक समस्या रही है। उसने जो भी समस्याएं पैदा की हैं उनका निस्तारण किया जाएगा। रविवार को वह भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में भूमाफियाओं, गुंडों और अपराधियों का बोलबाला था।

 

भूमाफियाओं की पार्टी है सपा

up cm yogi adityanath statement about Samajwadi Party
सीएम योगी आदित्यनाथ

भूमाफियाओं ने अवैध तरीके से कीमती सरकारी जमीनों पर कब्जे कर लिये। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक लाख 53 हजार भूमाफियाओं को चिह्नित किया है। कब्जाई जमीनों को खाली कराकर गरीबों के आवास और गौशाला बनवाये जाएंगे। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अमराहट पंप कैनाल के दूसरे चरण, बेहमई पुल के काम पूरे कराने और क्षेत्र के लोगों को बुंदेलखंड की तरह सुविधाएं दिलाने के वादे भी किए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने सपा की जमकर बख‌िया उधेड़ी

up cm yogi adityanath statement about Samajwadi Party
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम ने कहा कि समूह ग और घ की भर्तियों में इंटरव्यू प्रथा को खत्म करके भ्रष्टाचार की गुंजाइश पर अंकुश लगाने की पहल की है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार को एक इंजीनियर की जरूरत है। विधानसभा की सिकंदरा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था ज‌िसमें सीएम याेगी ने सपा की जमकर बख‌िया उधेड़ी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed