{"_id":"5faa00b38ebc3e9beb5949a3","slug":"up-bypoll-result-2020-bangarmau-uttar-pradesh-up-by-election-result-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP By-Election Result 2020: बांगरमऊ सीट पर कभी किंग थे कुलदीप सेंगर, चलता था सिक्का, अब किसके सिर सजेगा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By-Election Result 2020: बांगरमऊ सीट पर कभी किंग थे कुलदीप सेंगर, चलता था सिक्का, अब किसके सिर सजेगा ताज
Tue, 10 Nov 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। बता दें कि यह वही सीट है, जहां से भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर विधायक थे। दुष्कर्म मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी और यह सीट खाली हो गई थी।
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
उपचुनाव के दौरान बांगरमऊ सीट पर कुल 52 परसेंट वोट पड़े हैं। खास बात यह है कि बांगरमऊ सीट पर 2017 के चुनाव में पहली बार भाजपा के खाते में आयी थी। फिर कुलदीप सिंह सेंगर के दुष्कर्म मामले में फंसने के बाद यहां पर भाजपा की काफी फजीहत भी हुई थी।
कुलदीप सिंह सेंगर
यही वजह है कि इस सीट को वापस भाजपा की झोली में लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां खुद कैंपेन किया। ऐसे में बांगरमऊ विधानसभा सीट का नतीजा किसके पक्ष में जाएगा, इस पर सभी लोग निगाह गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर पर आरोप लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बांगरमऊ विस. सीट साल 1962 से कांग्रेस ने पांच बार, सपा ने तीन बार, बसपा ने दो बार और भाजपा ने एक बार जीती है। जनता दल, जनता पार्टी और भारतीय क्रांति दल जैसी अन्य पार्टियों को भी कई बार सीट जीतने का मौका मिला। फिलहाल इस सीट पर लड़ाई तीन-तरफा है।
विज्ञापन
बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत कटियार
- फोटो : amar ujala
भाजपा के उम्मीदवार इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार हैं। उनके मुताबिक पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की खराब छवि ने उनके चुनाव को प्रभावित नहीं किया है। खैर अब देखना यह है कि यहां के वोटर भाजपा, कांग्रेस और सपा में से किसको जीत दिलाते हैं। यहां जानिए बांगरमऊ विधानसभा सीट उपचुनाव का लाइव रिजल्ट।