फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कानपुर पुलिस की हीलाहवाली से भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चिंगारी को हवा दे भड़काई थी धर्मांतरण की आग

Sat, 14 Aug 2021 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Aug 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
UP: Bajrang Dal workers who were enraged by Negligence of Kanpur Police, had sparked fire of conversion
युवक को ले जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा में धर्मांतरण प्रकरण में पहले पुलिस की लापरवाही और फिर कुछ अतिवादियों की सक्रियता ने मामूली विवाद की चिंगारी को भड़काने का काम किया। बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के मामले में अफसार को घर से खींचकर पीटा तो गुजैनी चौकी और बर्रा थाने की पुलिस ने लापरवाही बरती। एकतरफा कार्रवाई करते हुए धाराओं में खेल कर दिया। विवाद को सुलझाने के बजाय पुलिस खुद उलझी नजर आई। पूरा प्रकरण राम गोपाल चौराहे के पास स्थित झोपड़ पट्टी से नौ जुलाई को शुरू हुआ। यहां रहने वाला ई-रिक्शा चालक मुकुल पड़ोसी सलमान के साथ रात करीब दस बजे घर लौट रहा था। तभी ई-रिक्शा पड़ोसी महिला की झोपड़ी में घुस गया। हादसे के बाद महिला और उसके पति की मुकुल और सलमान से तीखी झड़प हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष गुजैनी चौकी पहुंचे। चौकी से बर्रा थाने भेज दिया गया। थाने में कहा गया चौकी में तहरीर दीजिए।

 
UP: Bajrang Dal workers who were enraged by Negligence of Kanpur Police, had sparked fire of conversion
धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
सलमान की मां की ओर से 12 जुलाई को दंपती के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म में फंसाने, धमकी का आरोप लगा तहरीर गुजैनी चौकी में दी गई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। इधर, दूसरा पक्ष तहरीर लेकर भटकता रहा। क्योंकि, दूसरे पक्ष की तहरीर में उनकी दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के बाद धर्मांतरण कराने की धमकी का और छेड़छाड़ का आरोप था। पुलिस ने इन धाराओं में रिपोर्ट पूरी जांच करने के बाद दर्ज करने की बात कही और दंपती को थाने से चौकी टरकाती रही। 
 
UP: Bajrang Dal workers who were enraged by Negligence of Kanpur Police, had sparked fire of conversion
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
परेशान दंपती ने विधायक महेश त्रिवेदी से मुकदमा दर्ज करवाने की गुहार लगाई तो 31 जुलाई को बर्रा थाने में सद्दाम, सलमान और मुकुल पर सिर्फ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से धाराओं में खेल और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को महिला ने फिर विधायक से गुहार लगाई तो महेश त्रिवेदी केे बेटे शुभम त्रिवेदी और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता महिला के पक्ष में राम गोपाल चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच कुछ लोग सद्दाम, सलमान के घर घुस गए और उनके चाचा ई-रिक्शा चालक अफसार को पीटते हुए चौराहे पर ले आए। जहां पुलिस ने उसे छुड़ाया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Bajrang Dal workers who were enraged by Negligence of Kanpur Police, had sparked fire of conversion
डीसीपी कार्यालय के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
एक ही वकील ने लिखवाई दोनों की तहरीर
सूत्रों के अनुसार नौ जुलाई को विवाद के बाद दोनों पक्ष पास के एक ही वकील के पास तहरीर लिखवाने पहुंचे थे। वकील साहब ने दोनों की तहरीर लिखी और धाराओं में मिलने वाली सजा का ब्योरा बताया।

नहीं कराई काउंसलिंग , न विवाद सुलझाने का प्रयास
महिला अपराध संबंधी शिकायत आने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित परिवार न तो काउंसलिंग कराई न ही दोनों पक्षों के विवाद की वजह जानने की कोशिश की। बस मामला हल्के में धाराओं के खेल में लगे रहे।
विज्ञापन
UP: Bajrang Dal workers who were enraged by Negligence of Kanpur Police, had sparked fire of conversion
तीन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
तनाव से हुआ धंधा चौपट
राम गोपाल चौराहे पर घटना के बाद झोपड़ पट्टी में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। तनाव की वजह से 70 प्रतिशत दुकानेें बंद हो गईं हैं। दुकानदारों ने कहा कि मामूली विवाद से उपजे तनाव के कारण धंधा चौपट हो रहा है। ग्राहक आ ही नहीं रहे हैं।

अवैध बस्ती का कब्जा भी विवाद की वजह
राम गोपाल चौराहे पर हाईटेंशन लाइन के नीचे झोपड़ी और टट्टर डालकर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से 50 से 60 परिवार रह रहे हैं। यहां पड़ोसियों में कब्जे का विवाद भी चलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed