फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सात संवासिनियों के गर्भवती मिलने के मामले में अखिलेश यादव और प्रियंका ने योगी सरकार पर बोला हमला

Mon, 22 Jun 2020 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jun 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav and Congress attacked UP government in case of Seven girls found pregnant in shelter home
संवासिनियों के गर्भवती मिलने के मामले में अखिलेश का योगी पर हमला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह में सात संवासिनियों के गर्भवती और 57 के कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी सात संवासिनियों के गर्भवती होने के मामले में यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। 


 
UP: Akhilesh Yadav and Congress attacked UP government in case of Seven girls found pregnant in shelter home
संवासिनियों के गर्भवती और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने लिखा 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई खबर से उप्र में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना से व एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है, इनका तत्काल इलाज हो। सरकार शारीरिक शोषण करनेवालों के खिलाफ तुरंत जांच बैठाए।'
 

 
UP: Akhilesh Yadav and Congress attacked UP government in case of Seven girls found pregnant in shelter home
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी इस मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। लल्लू ने लिखा 'कानपुर के राजकीय बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना, 2  गर्भवती और एक को एड्स पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। बिहार के मुजफ्फरपुर का मामला सबके सामने हैं। उप्र के देवरिया में ऐसा ही मामला आ चुका है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav and Congress attacked UP government in case of Seven girls found pregnant in shelter home
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद किया गया सील - फोटो : amar ujala
कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि संवासिनी गृह में रह रही बेटियों को लेकर, विपक्ष जानबूझकर भ्रामक प्रचार कर रहा है ताकि बेटियों की आबरू की एवज में योगी सरकार की छवि को धूमिल किया जा सके। कानपुर पुलिस को ट्वीट कर कहा कि कृपया इन अफवाहबाजों पर तत्काल कार्रवाई कीजिये, ये लोग बेटियों की आबरू से राजनीति का पत्थर चमकाने निकले हैं!
 
 
विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav and Congress attacked UP government in case of Seven girls found pregnant in shelter home
मामले में जानकारी देते डीएम कानपुर (पीले मास्क में) - फोटो : amar ujala
बता दें कानपुर में स्वरूपनगर स्थित संवासिनी गृह में दो नहीं सात संवासिनियां गर्भवती पाई गई हैं। इनमें से 57 कोरोना संक्रमित हैं। दो को हैलट और तीन को रामा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ये सभी पॉक्सो एक्ट (यौन शोषण की शिकार) के तहत यहां लाई गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि संरक्षण गृह में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद संवासिनी गृह को सील कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed