{"_id":"5de918e48ebc3e54c14c544d","slug":"unnao-misdeed-victim-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को पीटा फिर पेट्रोल डाल लगाई आग, बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई एक किमी तक भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को पीटा फिर पेट्रोल डाल लगाई आग, बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई एक किमी तक भागी
Fri, 06 Dec 2019 02:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
इसी जगह मिली थी युवती
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गौरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती को आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सरेराह पीटा। फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के घिरी युवती जान बचाने के लिए एक किलोमीटर दूर तक दौड़ती चली गई। इसके बाद कुछ लोगों ने आग बुझाई। साथ ही उसके कपड़े भी बदलवाए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस झुलसी युवती को सीएचसी ले गई। वहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने केस के मामले में वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उन्नाव के एक गांव की 23 साल की युवती को गांव के ही शिवम त्रिवेदी ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। 2017 में वह युवती को शादी का झांसा देकर रायबरेली ले गया था।
गंभीर हालत में युवती को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती के मुताबिक वहां आरोपी ने किराए का कमरा लेकर साथ रख और कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर काफी दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले साल 19 जनवरी को आरोपी ने रायबरेली सिविल कोर्ट में वैवाहिक अनुबंध पत्र बनवाया। फिर एक महीने तक रायबरेली मेें रखने के बाद उसे उसके गांव छोड़ गया। शादी के दबाव बनाने पर आरोपी उसे जान की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बोतल से डाला गया था पेट्रोल
- फोटो : अमर उजाला
बकौल युवती आए दिन की धमकियों से वह डर गई और गांव छोड़कर रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के यहां रहने लगी। पिछले साल 12 दिसंबर को आरोपी शिवम त्रिवेदी साथी शुभम त्रिवेदी के साथ रायबरेली लालगंज पहुंचा। वहां शादी करने का आश्वासन देकर उसे बाइक से गांव लेकर आ गया। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वह सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बिहार और रायबरेली के लालगंज थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे के अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर टाल मटोल करती रही।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कहीं भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने वकील के माध्यम से रायबरेली में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12 व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग की अध्यक्ष के आदेश पर बिहार थाना पुलिस ने इसी साल 4 मार्च और रायबरेली के लालगंज थाना पुलिस ने 5 मार्च को शिवम और शुभम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।