फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव दुष्कर्म कांड: परिजन बोले- जिले में जान का खतरा, लखनऊ में मिले आवास

Mon, 23 Dec 2019 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case, Family said life risk in the district
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बिहार में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने अब जिले में खुद की जान का खतरा बता लखनऊ में आवास दिलाए जाने की इच्छा जताई है। बताया कि वह घटना के बाद से लगातार प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं।
unnao misdeed case, Family said life risk in the district
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को परिजनों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर लखनऊ में आवास दिलाए जाने की मांग रखेंगे। बिहार थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया गया था। दो दिन बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
unnao misdeed case, Family said life risk in the district
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की मौत और शव के अंतिम संस्कार के बाद से परिजन लगातार प्रशासन से मुख्यमंत्री से मिलवाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को मृतका की बहन, भाई व परिवार के लोगों ने कहा कि उन्हें जिले में जान का खतरा है। वह लगातार प्रशासन से लखनऊ में आवास दिलवाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न ही उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाया गया और न ही उनकी मांग पर ही प्रशासन गंभीर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed case, Family said life risk in the district
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाना ही नहीं चाहता, इसलिए लगातार टालमटोल की जा रही है। मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि अब तक नौकरी को लेकर भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
unnao misdeed case, Family said life risk in the district
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने अब तक मामले में आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल नहीं किया। पुलिस एक बार परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद बार-बार उन्हें बयान दर्ज कराने की बात कह रही है। दूसरी ओर परिवार की सुरक्षा में सोमवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। समाधिस्थल पर भी पुलिस पहरा देती रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed