फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: सीबीआई को है इस एक सवाल के जवाब की तलाश, उठ सकता है बड़ी साजिश से पर्दा, इनसे की पूछताछ

Sat, 03 Aug 2019 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Aug 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: CBI questioned with police engaged in security
उन्नाव दुर्ष्क्म पीड़िता को टक्कर मारने वाला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के गुरुबख्शगंज में हुए रहस्यमय कार हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। सड़क हादसे में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता के रायबरेली जाने की मुखबिरी की गई थी। गुरुवार को सीबीआई का पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को इसी मामले में 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस वाहन से पूछताछ के लिए सुबह 7 बजे लखनऊ भेजा गया।


 
Unnao Rape Case News: CBI questioned with police engaged in security
कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता (फाइल फोटो)
यह वह पुलिसकर्मी हैं जो किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से सुरक्षा में तैनात रहे थे। 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता के साथ उसके वकील महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 
Unnao Rape Case News: CBI questioned with police engaged in security
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
हादसे के बाद रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा ने साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने पीड़िता और उसके परिजनों की रायबरेली जाने की मुखबिरी विधायक के करीबियों को की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: CBI questioned with police engaged in security
कुलदीप सिंह सेंगर एवं पीड़ित (फाइल फोटो)
जांच के दौरान सीबीआई ने पीड़िता के चाचा के इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एसपी उन्नाव को पत्र लिखकर सभी सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ के लिए लखनऊ भेजने को कहा। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार आरआई सुभाष चंद्र ने पुलिस वाहन से पीड़िता की सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों को लखनऊ भेज दिया। 

 
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: CBI questioned with police engaged in security
कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता (फाइल फोटो)
पूछताछ में निलंबित पुलिस कर्मी भी शामिल
आरआई लाइन सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि लाइन से पीड़िता की सुरक्षा में एक गनर व दो महिला सिपाहियों को लगाया गया था। इसके साथ उसके परिवार की सुरक्षा में चार अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही थाना से भी फोर्स सुरक्षा के तहत लगाया गया था। लाइन से लगाए गए सात व थाने से सुरक्षा में लगे 10 पुलिस कर्मियों को सुबह लखनऊ भेजा गया है, जहां सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए निलंबित किए गया गनर व दो महिला आरक्षी भी शामिल हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed