फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao case: किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान, वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया

Mon, 22 Feb 2021 02:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: teenager starts drinking food, statement can be recorded today, ventilator support removed
उन्नाव केस: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
उन्नाव कांड में मौत से संघर्ष कर रही तीसरी किशोरी की हालत में डॉक्टरोें को सुधार दिखा। रविवार को उसने खाना पीना भी शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि सोमवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जा सकेंगे। किशोरी शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है।


 
Unnao case: teenager starts drinking food, statement can be recorded today, ventilator support removed
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के पीआरओ परमजीत अरोड़ा ने आईसीयू में भर्ती किशोरी की हालत में सुधार बताया है। बीते बुधवार को असोहा के एक गांव में रात खेत में दो किशोरियों के शव के साथ एक किशोरी बेसुध हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
 
Unnao case: teenager starts drinking food, statement can be recorded today, ventilator support removed
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए) - फोटो : amar ujala
अब किशोरी का वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया है। इसके साथ ही रविवार को उसने खाना पीना शुरू किया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान दर्ज किए जा सकते हैं, जिससे असोहा कांड के कई रहस्य खुल सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: teenager starts drinking food, statement can be recorded today, ventilator support removed
उन्नाव केस: इसी जगह मिले थे बुआ भतीजी के शव, गंभीर हाल में मिली थी चचेरी बहन - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बबुरहा गांव में दोनों किशोरियों की मौत का कारण अस्पताल में भर्ती करिश्मा (काल्पनिक नाम) से एकतरफा प्रेम करने वाला पड़ोसी गांव का युवक बना। प्रेम के प्रस्ताव पर इनकार की खुन्नस के चलते आरोपी ने एक नाबालिग साथी की मदद से खेत में पहले तीनों को नमकीन खिलाई फिर जहरीला पानी पिला दिया था। शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है।

 
विज्ञापन
Unnao case: teenager starts drinking food, statement can be recorded today, ventilator support removed
उन्नाव केस: दोनों आरोपियों को पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल - फोटो : amar ujala
वहीं आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया था कि जिसे वो मारना चाहता था वो बच गई और उसने दो मासूमों की जान ले ली। आरोपी ने बताया था कि लड़की के इनकार करने के बाद वो बदले की आग में जल रहा था और किसी भी तरह से उसे मारना चाहता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed