फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर उन्नाव...चार माह में 200 अर्जियां, फिर भी नहीं मिला इंसाफ, अब दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को लगाई आग

Tue, 17 Dec 2019 09:10 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Dec 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Unnao case Sexual Harassment victim made 200 applications in four months
Unnao case - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को आग से जलाने की वारदात के 12वें दिन उन्नाव फिर से सुर्खियों में आ गया है। हसनगंज थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी को अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए पुलिस की ओर से मौन छूट दे दी गई। आरोपियों को अग्रिम जमानत मिलने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार सुबह एसपी कार्यालय के गेट पहुंचकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। लपटों से युवती को घिरा देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। 
Unnao case Sexual Harassment victim made 200 applications in four months
घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में आग पर काबू पाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 70 फीसदी जलने की पुष्टि कर पीड़िता को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने सोमवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय गेट पर खुद को आग लगा ली। युवती के पिता का आरोप है कि उसके घर से 300 मीटर दूरी पर रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर कई साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। 
Unnao case Sexual Harassment victim made 200 applications in four months
आग बुझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शादी की बात कहने पर उसने इंकार कर दिया। कोतवाली पुलिस के साथ डीएम और एसपी को कई शिकायती पत्र दिए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की छूट मिलने से 30 सितंबर 2019 को आरोपी अपने भाई, भाभी व एक अन्य परिवार के युवक के साथ उसके घर घुस गया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो दिन बाद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case Sexual Harassment victim made 200 applications in four months
Unnao case - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह गिरफ्तारी स्टे लाने और बाद में अग्रिम जमानत कराने की छूट दे दी। शनिवार 28 नवंबर 2019 को लखनऊ उच्च न्यायालय से सभी आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद शनिवार 14 दिसंबर की देर शाम आरोपियों ने मोहल्ले में मिठाई बांटी और उसे व उसके परिवार को धमकी दी। जिससे आहत हो आत्महत्या का फैसला लेते हुए उसने सोमवार सुबह एसपी कार्यालय गेट पर आग लगा ली। 
विज्ञापन
Unnao case Sexual Harassment victim made 200 applications in four months
Unnao case - फोटो : अमर उजाला
एसपी विक्रांतवीर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उससे घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed